डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जरेली पेंड्री में धूमधाम से मनाया कृष्णा जन्माष्टमी....देखिए खास खबर ..... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Saturday, August 20, 2022

डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जरेली पेंड्री में धूमधाम से मनाया कृष्णा जन्माष्टमी....देखिए खास खबर .....

 डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जरेली पेन्ड्री में धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्माष्टमी...... 


CG. Right taimes news

 पथरिया -नगर के समीप डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जरेली पेंड्री में दिन शनिवार को   शाला प्रांगण में  कृष्ण जन्माष्टमी बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया ।ज्ञात हो 

हर वर्ष के भाति इस वर्ष भी  विद्यालय में कृष्ण  जन्माष्टमी का आयोजन रखा गया था  l जिस

 पर  छात्रों द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत करने के लिए विद्यालय के द्वार पर पुष्प वर्षा, तिलक व आरती कर अतिथियों का स्वागत किया गया। 

जिसके बाद विद्यालय के प्रचार्य समीर मंडन एवं शिक्षक शिक्षिकाओं तथा विद्यार्थियों द्वारा सम्मान के साथ अतिथियों को मंच पर ले जाया गया।

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य  जागेश्वरी वर्मा , विशिष्ट अतिथि सरपंच प्रतिनिधि सूरज निर्मलकर एंव  ब्लॉक महिला  कांग्रेस अध्यक्ष  ज्योति वैष्णव , साथ ही ग्राम के  पंच शिव कुमार पाटले , प्रमोद कुमार  , सभी छात्रों के  पालकगण , शिक्षक -शिक्षिकाए एवं सभी  विद्यार्थी उपस्थित रहे l

   इस आयोजन की प्रारंभ श्रीकृष्ण की प्रतिमा पर माल्यार्पण एंव दीप प्रज्वलित कर किया गया  । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवशर पर विद्यालय में विभन्न  सांस्कृतिक कार्यक्रम  , गीत संगीत ,नृत्य ,फैंसी ड्रेस , के साथ-साथ मटका फोड़ व कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का भी अयोजन रखा गया था   l कार्यक्रम का संबोधन करते हुए प्राचार्य समीर मंडन द्वारा श्रीकृष्ण के जीवन पर प्रकाश डालते हुए  कहा कि विद्यार्थियों को भी उन्हीं के जैसा साहसी पराक्रमी व संघर्ष में जीवन जीने की प्रेरणा  के बारे बताया । जिसके बाद कर्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य  जागेश्वरी वर्मा के द्वारा  श्रीकृष्ण के संघर्षमय जीवन चरित्र के बारे में सभी छात्र छात्राओं को बताया साथ ही विद्यालय के अनुशासन और कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की ।  कार्यक्रम का आभार व्यक्त  व्याख्याता पुरेन्द्र सिंह के द्वारा किया गया । साथ ही विद्यालय की तरफ से मुख्य अतिथि  से स्कूल के लिए साइकिल स्टैंड निर्माण के लिए मांग पत्र भी सौंपा गया ।


Pages