केंद्र की कुरीतियों से पर्दा उठाने होगी पदयात्रा - राजेन्द्र शुक्ला.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Tuesday, August 9, 2022

केंद्र की कुरीतियों से पर्दा उठाने होगी पदयात्रा - राजेन्द्र शुक्ला.... देखिए खास खबर

केंद्र की कुरीतियों से पर्दा उठाने होगी पदयात्रा - राजेन्द्र शुक्ला



पथरिया - अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी द्वारा 'आज़ादी गौरव पदयात्रा' की शुरुवात की जा रही है । जिसके अंतर्गत प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ द्वारा  बिल्हा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजेन्द्र शुक्ला को पदयात्रा का प्रभारी नियुक्त किया गया है । कृषि उपज मंडी समिति बिलासपुर अध्यक्ष एवं भारत जोड़ो पदयात्रा के प्रभारी राजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि आज पूरे देश मे नफरत और बटवारे की राजनीति भारतीय जनता पार्टी द्वारा की जा रही है । माननीय सांसद राहुल गांधी जी के नेतृत्व में इस पदयात्रा के माध्यम से कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता जनता के बीच जाएगा और केंद्र की कुरीतियो, बढ़ती महंगाई , बेरोजगारी जैसे महत्पूर्ण मुद्दों को जनता के सामने रखने का काम करेगा । 

विदित हो कि यह पदयात्रा पथरिया ब्लॉक अंतर्गत 13 एवं 14 अगस्त के दिन होगी।  13 अगस्त के दिन पदयात्रा ग्राम बासीन से शुरू होकर ठेलकी , मदकू , बड़ियाडीह , देवाकर , बारगाव , धुमा होते हुए खजरी तक आएगी । इसी प्रकार 14 अगस्त के दिन ग्राम हरदी से शुरू होकर ग्राम जोता , भठली , पथरगढ़ी , बेड़हाकापा, पुटपुरा, भूलन होकर पथरिया पहुँचेगी । जहाँ नगर पंचायत पथरिया में सभा उपरांत पदयात्रा समापन होगा ।


Pages