15 अगस्त के दिन हर घर तिरंगा फहराने का लोगों को किया प्रेरित.शीलू साहू..... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Tuesday, August 9, 2022

15 अगस्त के दिन हर घर तिरंगा फहराने का लोगों को किया प्रेरित.शीलू साहू..... देखिए खास खबर


15 अगस्त के दिन हर घर तिरंगा फहराने का लोगों को किया प्रेरित.शीलू साहू


*मुंगेली* "हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा" के तहत तिरंगा यात्रा किए मुंगेली विधायक पुन्नू लाल मोहले जी के नेतृत्व में गांव गांव गली गली जाकर तिरंगा यात्रा किया और लोगो को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। जिसमे भाजपा जिला अध्यक्ष शैलेश पाठक एवं *जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू* शामिल हुई। वही ग्राम चारभाठा में भव्य रूप से बाजे गाजे के साथ पदयात्रा करते हुआ घर घर जाकर लोगो को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। ग्राम कोदवाबानी में हर मोहल्ला हर गली जाकर तिरंगा यात्रा के एवम् हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा का नारा लगाते हुए पदयात्रा किया। साथ ही खुर्सी, मुड़िया, प्रतापपुर, हेडसपुर, जैतपूरी, बैहाकापा, छाता एवम् दामापुर में भव्य रूप से बाजे गाजे के साथ पदयात्रा करते हुवे एवम् हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा का नारा लगाते हुए। गांव गांव जाकर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सुनील पाठक, प्रदीप पांडेय, कोटुमाल, अश्वनी कश्यप, श्रीकांत पांडे, लल्लू कश्यप, मंडल अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर, महामंत्री राजू श्रीवास,जनपद सदस्य प्रतिनिधि रेख चंद केसर, धन्नू साहू, जैतपुरी सरपंच दिनेश, नारायण सिंह, धर्मेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच कोडवा चंद्रहास,  मेला राम साहू, उमाशंकर बघेल, निलेश,लक्ष्मी ठाकुर एवम् चुम्मा ठाकुर एवम् बड़ी संख्या में ग्रामवासी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।


Pages