9 अगस्त से 14 अगस्त तक आजादी की 75 वें वर्षगांठ पर कांग्रेस पार्टी का आज से तिरंगा पद यात्रा की शुरुआत.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Tuesday, August 9, 2022

9 अगस्त से 14 अगस्त तक आजादी की 75 वें वर्षगांठ पर कांग्रेस पार्टी का आज से तिरंगा पद यात्रा की शुरुआत.... देखिए खास खबर

 9 अगस्त से 14 अगस्त तक आजादी की 75 वें वर्षगांठ पर कांग्रेस पार्टी का आज से तिरंगा पद यात्रा की शुरुआत


मस्तुरीः आजादी की 75वें वर्षगांठ पर तिरंगा के सम्मान के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देसानुसार आज मस्तुरी विधानसभा के ग्राम बोहारडीह से सोन सोनसरी होते हुए तिरंगा पदयात्रा जौंधरा पहुंची। मस्तुरी विधानसभा में दोनों ब्लॉक मस्तुरी व सीपत ब्लॉक में75 किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाली जाऐगी। इस तिरंगा पदयात्रा के प्रभारी पूर्व  विधायक दिलीप लहरिया के नेतृत्व में आज पदयात्रा का आगाज ग्राम बोहारडीह से शुरु होकर जोंधरा में समापन हुआ।दिलीप लहरिया के नेतृत्व में जोंधरा से खोंदरा तक मस्तुरी विधानसभा के प्रत्येक गांव में तिरंगा पदयात्रा होकर गुजरेगी।

मस्तुरी ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय ने कहा कि आज कुछ ताकतों द्वारा देश का सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है।कांग्रेस पार्टी इसी के विरुद्ध देश की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगाँठ पर देश सामाजिक सौहार्द बनाये रखने का तिरंगा पदयात्रा के माध्यम से संदेश देगी।

आज के पद यात्रा में पदयात्रा के प्रभारी पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी, जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव, मस्तुरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नागेंद्र राय, महिला ब्लॉक अध्यक्ष किरण यादव,लोकसभा आईटीसेल अध्यक्ष रुपेश रोहिदास,जनपद पंचायत सभापति दामोदर कांत,जनपद सदस्य नारद रजक,महमंद सरपंच पति अनिल निषाद,अशोक राजवल,प्रमोद जायसवाल, रामेश्वर साहू,अशोक सूर्यवंशी,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुकृता खुटे, प्रदेश सचिव बिंदु जायसी,डाक्टर आर.के .वर्मा,मुकेश बंजारे,बादल खुटे,लखन टंडन, उदय भार्गव,लक्ष्मी यादव, अमृत राठौर, द्वारिका साहू,राकेश शर्मा, दिनेश शर्मा, उत्तरा रात्रे,सार्थक तिवारी,विक्रम तिवारी राजू चंदेल, बजरंग चंद्राकर, सुरेश दुबे,मालिक राम कैवर्त, विजय नामदेव, कांति भारद्वाज,भोला साहू,नारायण प्रसाद सोल्डे,ताराचंद वर्मा, धनेष बांधें आशीष यादव,प्रमोद यादव,भाऊ पाठक,दिनेश पाल,विजय निर्मलकर,कुंदन पासी,आल्हा रजक,ओमप्रकाश निषाद, शशि निषाद,विक्की नायक, सुभाष टंडन, पिंटू जांगडे,नेत्र टंडन,दीपेश्वर प्रसाद, अन्ना, निखिल पाल,गोपाल साहू,जगत रजक,जगदेव रजक,रमेश दिवान,सहित विधानसभा स्तरीय पदाधिकारी सदस्य शामिल रहे।


Pages