संत शिरोमणि गुरु रविदास शासकीय महाविद्यालय सरगांव में विधायक प्रतिनिधि एवं सांसद प्रतिनिधि के नेतृत्व में 12 सूत्री मांगों को लेकर महाविद्यालय का घेराव किया गया .... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Tuesday, August 9, 2022

संत शिरोमणि गुरु रविदास शासकीय महाविद्यालय सरगांव में विधायक प्रतिनिधि एवं सांसद प्रतिनिधि के नेतृत्व में 12 सूत्री मांगों को लेकर महाविद्यालय का घेराव किया गया .... देखिए खास खबर

 संत शिरोमणि गुरु रविदास शासकीय महाविद्यालय सरगांव में विधायक प्रतिनिधि एवं सांसद प्रतिनिधि के नेतृत्व में 12 सूत्री मांगों को लेकर महाविद्यालय का घेराव किया गया 


पथरिया- संत शिरोमणि गुरु रविदास शासकीय महाविद्यालय सरगांव में  छात्र हित मे 12 सूत्री मांगों को लेकर विधायक प्रतिनिधि असद मोहम्मद एवं सांसद प्रतिनिधि निखिल कौशिक के नेतृत्व में छात्र नेता एवं महाविद्यालय के छात्रों के द्वारा महाविद्यालय का घेराव किया जिसमें   महाविद्यालय में अनियमित कर्मचारि के द्वारा प्रवेश फॉर्म के नाम पर 200 रुपये अवैध वसूली  किया जा रहा था  उस कर्मचारी को कार्य मुक्ति किया जाए , फीस जमा करने पर बाकी पैसा  छात्रो को वापस किया जाये, महाविद्यालय में प्रथम वर्ष  में  सीट वृद्धि की जाए जिसमे बी ए, और बी एस सी में 20-20 , बीकॉम में 40 सीट बढ़ाया जाए, महाविद्यालय में कैंटीन की व्यवस्था की जाए,डिजिटल एवं अच्छा गुडवत्ता वाला परिचय पत्र दिया जाए, छात्रो के संख्या को देखते हुए सायकल स्टैंड को और बढाया जाए,महाविद्यालय का बाउन्ड्रीवाल निर्माण की जाए,महाविद्यालय परिसर के अंदर पूरा डोम सेड का निर्माण किया जाए,छात्र छात्राओं के लिए जिम रूम को जल्द खोल जाए,लाइब्रेरी से सभी छात्रो को एक साथ 3 पुस्तकें दिया जाए,छात्राओ के सर्वसुविधायुक्त  सीसी टीवी कैमरे  की सुरक्षा के साथ कॉमन रूप को चालु किया जाए,महाविद्यालय में इस सत्र से स्नात्कोत्तर  की कक्षाए सुरु की जाए,  जिस पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एस पी अम्बस्ट ने  छात्र हित को ध्यान में रखते हुए 8 मांगों को तुरंत पूरा किया साथ ही महाविद्यालय के अनियमित कर्मचारी को कार्य मुक्ति कर दिया एवं 4 माँग जल्द ही पूरा होने के अस्वासन दिए महाविद्यालय के इस माँग के घेराव  में छात्र नेता  निखिल कौशिक, आदिल खान,ओसामा खान,करन कौशल, यस शर्मा, राहुल वर्मा,पंकज साहू,संजू वर्मा,गोविंद साहू ,दुर्गेश साहू,हैदर खान,शैलेन्द्र साहू,अमन राजपूत, अदनान खान, रुपाली पठारी ,गरिमा पटेल,यामनी साहू, रीना अंचल,लता वन्दना एवं  महाविद्यालय के  छात्र छात्राये उपस्थित रहे ।


Pages