शासकीय प्राथमिक शाला दाबो में मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सव - CG RIGHT TIMES

Breaking


Wednesday, July 13, 2022

शासकीय प्राथमिक शाला दाबो में मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सव

 सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट 

शासकीय प्राथमिक शाला दाबो में मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सव



मुंगेली - गुरु पूर्णिमा के अवसर पर दिनांक 13 जुलाई 2022 को शासकीय प्राथमिक शाला दाबो, संकुल केंद्र-दाबो, विकासखंड एवं जिला मुंगेली, छत्तीसगढ़ में उत्सव का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को तिलक लगाकर प्रणाम किए और उपहार स्वरूप कलम भेंट किए। उसके पश्चात् प्रभारी प्रधान पाठक अशोक कुमार यादव के द्वारा संत कबीरदास के साखी गुरुदेव कौ अंग के दोहे- "सतगुरु की महिमा अनंत, अनंत किया उपकार। लोचन अनंत उघाड़िया, अनंत दिखावणहार।।" के माध्यम से गुरु के महत्व के बारे में बताया। फिर शिक्षिका उत्तरा डिंडोरे ने ज्ञान रूपी गुरु और नाम महिमा का वक्तव्य प्रस्तुत किए। शिक्षिका दुर्गेशनंदिनी सोनवानी ने गुरु को ज्ञान का प्रतीक कहा और भवसागर से पार लगाने वाला बतलाई। शिक्षक कुलदीप दिवाकर ने प्रथम गुरु माता-पिता, द्वितीय गुरु शिक्षक और तृतीय गुरु अध्यात्मिक उपदेश देने वाले को गुरु कहा। उत्सव का समापन गुरु की महिमा भजन से किया गया।


Pages