पूर्व छात्रों ने गुरु देवो भव: के साथ शास. प्राथमिक शाला व शास. पूर्व माध्यमिक विद्यालय में गुरु पर्व गुरू पूर्णिमा मनाया गया....देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Wednesday, July 13, 2022

पूर्व छात्रों ने गुरु देवो भव: के साथ शास. प्राथमिक शाला व शास. पूर्व माध्यमिक विद्यालय में गुरु पर्व गुरू पूर्णिमा मनाया गया....देखिए खास खबर

 सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट 

पूर्व छात्रों ने गुरु देवो भव: के साथ शास. प्राथमिक शाला व शास. पूर्व माध्यमिक विद्यालय में गुरु पर्व गुरू पूर्णिमा मनाया गया




मुंगेली - पथरिया ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बेलखुरी में पूर्व छात्रों व स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब के युवाओं द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला व माध्यमिक विद्यालय बेलखुरी में गुरुओ के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया। साथ ही सभी गुरुजनों का वंदन कर छात्रों ने संप्रेम भेट दिया।

वही गुरुजनों को गुरु पूर्णिमा की बधाई देते हुए स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब के अध्यक्ष डुकेश साहू ने कहा कि एक सामान्य व्यक्ति को बौद्धिक और आध्यात्मिक गुणों से पूर्ण कर श्रेष्ठ मानव बनाने की क्षमता एक गुरु में ही होती है। उन गुरुजनों का आशीर्वाद पाकर मैं धन्य हो गया, जिसने हर कदम में मुझे आगे बढ़ना सिखाया। वही शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक पुरन सिंह राजपूत ने कहा कि जीवन में ज्ञान का साक्षात्कार करा के जीवन में सुख, संपन्नता, विवेक, सहिष्णुता की प्राप्ति गुरु की कृपा से ही होती है, आज पुराने छात्रों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाने का अद्भुत संयोग मिला, साथ ही छात्रों को सदैव आगे बढ़ते रहने कि शुभकामनाएं दी गई। वही शासकिय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधान पाठक गणेश कुर्रे ने भी सभी को गुरु पर्व गुरु पूर्णिमा की बधाई दी गई। साथ ही पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुरेश कुमार राजपूत ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मेरे जीवन में सदैव मेरा मार्गदर्शन करने एवं हौंसला बढ़ाने के लिए मैं हमेशा सभी गुरुजनों का कृतज्ञ हूं । इस अवसर पर प्रधान पाठक गणेश कुर्रे, दिनेश कुमार साहू, मुरली वर्मा, नरेश मरावी, अजय राजपूत, पुरन सिंह राजपूत, देवचरण मांडले, नागेद्र गंधर्व, गंगाराम साहू, डुकेश साहू, सुरेश कुमार राजपूत व अन्य सदस्य मौजूद रहे।


Pages