आत्मानंद स्कूल में हुआ 323 बच्चो का स्वास्थ्य परीक्षण.....
CG. Right taimes news
पथरिया - स्वामी आत्मनन्द शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में मंगलवार के दिन विद्यार्थियो का वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत विकासखण्ड चिकित्सालय से डॉ. रूपेश जायसवाल (AMO), डॉ. बबिता (AMO), रोशन सोनी एवं सुक्रिता द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया व रोगग्रस्त बच्चों को रोगों से बचाव हेतु उचित परामर्श दिया गया और आवश्यक दवाईयॉ उपलब्ध कराई गई ।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत विद्यालय के कुल 323 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया । जिसमें 160 बालक एवं 163 बालिकाएं शामिल रही । जांच किये गए बच्चो में से कुल 26 विद्यार्थियों में बुखार, सिरदर्द, कानदर्द, खॉसी, सर्दी जैसी बीमारियां पाई गई। जिन्हे उचित दवाईयॉ देकर उनका इलाज किया गया।
साथ ही डॉ. रूपेश जायसवाल (AMO) द्वारा बच्चों को अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक सुझाव दिये गए । यह स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य सुरजीत सिंह टंडन , प्रधानपाठक अमित पाटकर एवं समस्त स्टाफ की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संचालित हुआ ।
