अमृत महोत्सव अभियान के तहत पत्रकारों ने लगवाया कोरोना टीका एंव लोगों को किया जागरूक.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Tuesday, July 19, 2022

अमृत महोत्सव अभियान के तहत पत्रकारों ने लगवाया कोरोना टीका एंव लोगों को किया जागरूक.... देखिए खास खबर


सीजी राईट टाइम न्यूज़ समाचार मुंगेली 


अमृत महोत्सव अभियान के तहत पत्रकारों ने लगवाया कोरोना टीका एंव लोगों को किया जागरूक




पथरिया - भारत सरकार ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए गाइडलाइन जारी किया है। जहाँ छत्तीसगढ़ मे कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को 15 जुलाई से निशुल्क प्रिकॉशन- बूस्टर डोज लगाई जा रही है ।कोविड वैक्सीन अमृत महोत्सव अभियान के तहत प्रदेश भर मे करीब 1 करोड़ 70 लाख लोगों को यह डोज निशुल्क लगाई जा रही है राज्य शासन ने इस संबंध है सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी जिला टीकाकरण अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देशित किया गया है


*पत्रकारों ने लोगों से किया अपील*....... 


 ब्लाक के पत्रकारों ने सड़क में उतार कर अपना तीसरा टीका बूस्टर डोज लगवाया। और लोगों को इस गंभीर कोरोना जैसे महामारी को हराने के लिए बूस्टर डोज जरूर लगवाएं और कोरोना मुक्त राज्य बनाना हम सबकी भागीदारी जरूरी बताया गया पत्रकार देवचरण जोशी ने बताया कि 15 जुलाई से लेकर 30 सितंबर यानी 75 दिनों तक बूस्टर डोज अमृत महोत्सव का अभियान राज्य शासन के निर्देशानुसार चलाया जा रहा है जिसमें स्वास्थ्य विभाग के द्वारा घर घर जाकर लोगों को टीका लगाया जा रहा है उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपना टीका जरूर लगाएं और कोरोना मुक्त राज्य बनाने की बात कही


वही स्वास्थ्य कर्मी एन के कौशल ने बताया की 18 से अधिक उम्र के लोगों को बूस्टर डोज लगाने के लिए पर्याप्त संख्या में टीका उपलब्ध है जहां गांव से लेकर शहरों में टीकाकरण की पूरी तैयारी कर ली गई है। इस टीकाकरण अभियान में स्वास्थ विभाग से ओमप्रकाश यादव , धनलक्ष्मी गुप्ता , नियमित मिश्रा उपस्थित रहे ।


Pages