राजीव युवा मितान क्लब योजना प्रारंभ करने कलेक्टर से की मांग
मुंगेली - प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना राजीव युवा मितान क्लब का संचालन मुंगेली में अब तक प्रारंभ नहीं हो पाया है. इस संबंध में क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित सूरज शर्मा ने कलेक्टर से मुलाकात कर योजना को गति प्रदान करने का निवेदन किया, जिस पर कलेक्टर ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को योजना के प्रति उदासीनता के लिए नाराजगी जाहिर की एवं योजना को प्रगति प्रदान करने संबंधी निर्देश दिया. सूरज शर्मा ने बताया कि जहां एक ओर शासन द्वारा खेल, संस्कृति, सामाजिक कार्यक्रमों से जोड़ने हेतु युवाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है, वही मुंगेली में यह योजना अब तक प्रगति नहीं ले पा रहा है, आशा है कि कलेक्टर के निर्देश के पश्चात यह महत्वकांक्षी योजना प्रारंभ हो सकेगी।
