सीजी राइट टाइम न्यूज़ मुंगेली समाचार
महिला स्व सहायता समूह सक्रिय महिलाओं की मानदेय बढ़ाने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन.. शीलू साहू
मुंगेली - छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना मुंगेली में अजीवका मिशन बिहान योजना के तहत कार्य कर रहे सक्रिय महिला सी, आर, पी, महिलाओं की मानदेय बढ़ाने शीलू साहू ने रखी मांग छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीवका मिशन बिहान योजना के अंतर्गत सामुदायिक संगठन तथा स्व सहायता समूह का गठन कर गांवो में परिवार की सर्वे समूह का बैठक करवाना समूह में हिसाब किताब एवं पंचायत स्तरीय अन्य योजनाओं में सहयोग करते है कार्य क्षमता के आधार पर 1500 मानदेय में कार्य करते है वही जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू ने मांग किया कि सभी महिला स्व सहायता समूह की सक्रिय महिलाओं की मानदेय 1500 से बढ़ाकर 3000 किया जाय तथा जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू ने बताय की छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीवका मिशन बिहान के कार्य कारणी समिति की आगामी बैठक में निर्णय अनुसार किया जाएगा।
