सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
दोस्तो पे अपना रौब दिखाने व मजे के लिए कर दिए फायर अब जेल में
अवैध रूप से फायर आर्म्स रखने वाले असामाजिक तत्वों पर दुर्ग पुलिस की कार्यवाही
दुर्ग - एन्टी क्राइम एवं सायबर यूनिट दुर्ग व पुरानी भिलाई की संयुक्त कार्यवाही से आर्म्स एक्ट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया । विगत कुछ समय से दुर्ग जिले में असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध रूप से अपने कब्जे में फायर आर्म्स रखने की सूचना पुलिस को प्राप्त हो रही थी जिसे अत्यंत ही गंभीरता से लेते हुए ए. सी. सी. यू थानों की संयुक्त टीम गठित टीम को कार्रवाई हेतु लगाया गया था। टीम द्वारा संदेहियों और पर सतत निगरानी रखी जा रही थी विशेष सूत्र भी लगाए गए थे जेल से रिहा हुए पूर्व के आदतन अपराधियों पर भी निगरानी रखी जा रही थी विशेष सूत्रों से पता चला कि हट्खोज इंजीनियरिंग पार्क बालाजी फैक्ट्री के पीछे तीन व्यक्ति जो अपने पास अवैध रूप से रखें फायर आर्म्स एवं जिंदा कारतूस को लोगों को दिखाकर क्षेत्र में भय व्याप्त कर रहे थे की सूचना पर टीम द्वारा हट्खोज इंजीनियरिंग पाक बालाजी फैक्ट्री के पीछे पहुंच कर आरोपी मोहम्मद अरशद ,गुरविंदर सिंह वह रिहान खान को घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपियों के कब्जे से टीम द्वारा एक नग पिस्टल व 3 नग 7.65 mm का जिंदा कारतूस बरामद किया गया जिस के संबंध में आरोपियों द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम कार्यवाही थाना पुरानी भिलाई से की जा रही है।गौरतलब है कि पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि पिस्टल को इंदौर से 25000 हजार में खरीदे है व दोस्तों में अपनी रौब झड़ने के लिए खरीदे है ।
