पुलिस सो रहे और चोर जागकर दे रहे घटना को अंजाम .... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Tuesday, July 12, 2022

पुलिस सो रहे और चोर जागकर दे रहे घटना को अंजाम .... देखिए खास खबर

सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट 

 पुलिस सो रहे और चोर जागकर दे रहे घटना को अंजाम 



सरगांव- नगर पंचायत सरगांव में करही नगपुरा पहुँच मार्ग पर थाना से लगभग 200 मीटर की दुरी पर विश्वकर्मा हार्डवेयर स्थित है जहां पर बीती रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया साथ ही मुख्य मार्ग पर जिला सहकारी बैंक के पास स्थित कंप्यूटर केयर एवम् मोबाइल स्टोर दुकान का भी शटर तोड़ने का प्रयास किया . इस घटना से साफ़ जाहिर होता है कि पुलिस अपनी जिम्मेदारी को लेकर कितनी सतर्क है. बीते कुछ दिनों से थाना क्षेत्र के आसपास न ही पेट्रोलिंग गाडी नजर आ रही है और न ही अपराधियों को पुलिस का भय सता रहा है और चोर धड़ल्ले से पुलिस के नाक के नीचे से चोरी की घटनाओ को अंजाम दिया जा रहे है. विश्वकर्मा हार्डवेयर के संचालक माधो विश्वकर्मा आज सुबह जब अपना दुकान खोलने पहुंचे तब पाया कि अज्ञात चोरों के द्वारा शटर तोड़कर दुकान के अन्दर गल्ले में रखे नगदी रकम संचालक के बताये अनुसार लगभग 24 हज़ार की राशि चोरी कर ली गयी है. तत्काल इसकी सुचना सरगांव पुलिस थाना को दिया. सुचना मिलने पर थाना स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर स्थल का मुआयना किया और मुंगेली से डॉग स्क्वायड बुलाकर स्थल का निरीक्षण करवाया और करही पहुँच मार्ग तक घूम कर वापस हो गए. थाना में रिपोर्ट दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया. पुलिस अज्ञात चोर का पतासाजी करने में जुटी हुयी है. 


“नगर में हो रही लगातार चोरीयों से व्यापारियों में काफी दहशत का माहौल बना हुआ है . बीते कुछ दिनों में सरकारी शराब भट्ठी में हुयी चोरी का मामला अभी तक लंबित है . अब देखने वाली बात यह होगी कि चोर को पकड़ने में सरगांव पुलिस को कितने दिनों में कामयाबी मिलती है या यह घटना भी रद्दी कागज की तरह पेटी में बंद हो जाएगी” – परमानंद साहू (पार्षद वार्ड क्र 05 नगर पंचायत सरगांव )


Pages