छत्तीसगढ़ 2023 विधानसभा चुनाव में इस बार सतनामी मुख्यमंत्री बनाना आवश्यक - धर्मगुरु बालदास साहेब...
CG.right taimes news
पथरिया - नगर पंचायत पथरिया के मंगल भवन में रविवार के दिन गुरुगद्दीशीन भंडारपुरी राष्ट्रीय अखिल भारतीय सतनाम सेना के अध्यक्ष बालदास साहेब के द्वारा ब्लॉक पदाधिकारीगण गठन हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया । उक्त कार्यक्रम राजा गुरु धर्मगुरु बालदास साहेब और युवराजगुरु सौरभ साहेब के सानिध्य और मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। जहाँ पथरिया सरगांव और नांदघाट ब्लॉक के पदाधिकारियों का गठन किया गया!
तथा गुरुगद्दीनशीन भंडारपुरी धर्मगुरुओं के पथरिया आगमन पर समाज के लोगो द्वारा अखाड़ा एवं रैली के रूप में भव्य स्वागत किया गया। रैलीनुमा काफिला सबसे पहले नगर के विश्राम गृह पहुँचा। जहाँ धर्मगुरु बालदास साहेब और युवराजगुरु सौरभ साहेब ने समाज के जनप्रतिनिधिओ एवं सामाजिक पदाधिकारियो से चर्चा की और क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियो की जानकारी ली। इसके बाद मंगल भवन में आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोग इकट्ठा हुए। जहाँ विभिन्न क्षेत्र के समाज के लोगो द्वारा क्रमशः गुरुओं का महिलाओं के द्वारा पूजा अर्चना एवं समाज के कार्यकर्ताओं ने गुरुजी का पुष्पहार से स्वागत किया।
नगर पंचायत पथरिया अध्यक्ष ग्वालदास अनंत ने स्वागत मे भाषण देते हुए धर्मगुरुओं के पथरिया आगमन को सौभाग्य बताते हुए समाज को संगठित करने और समाज हित के युवाओं की भूमिका का ज़रूरी बताया।
समाज के युवा नेता मुकेश मिरी ने युवा साथियो के साथ धर्मगुरुओं का स्वागत करते हुए क्षेत्र में युवाओं द्वारा किये जा रहे कार्यो के बारे में अवगत कराया।
धर्मगुरु बालदास ने सामाजिक लोगो को जागृत होने और समाज के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में इस बार सतनामी समाज का मुख्यमंत्री बनाना आवश्यक है तभी हमारा समाज विकसित होगा और आगे बढ़ेगा। तथा धर्मगुरु बालदास ने इस मिशन को 2023 में सतनामी मुख्यमंत्री किसी भी हाल में बनाना है और छत्तीसगढ़ में 3 वर्ग के मुख्यमंत्री बन चुके हैं अब चौथा वर्ग की बारी हैं जो कि सबको बराबर का अधिकार है तो इस बार सम्मान के साथ 2023 में सतनामी बेटा को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाना है और आने वाले 28 मार्च 2023 तक कम से कम 2500000 लाख सतनाम सेना के सदस्य बनाने का संकल्प लेकर राजागुरु बालक दास बाबा जी की शहादत दिवस तक सतनाम सेना के सदस्य बनने के लिए समाज को संकल्प लेना है तथा वही धर्मगुरु ने समाज को बताया की सतनामी की बात करेगा,वो छत्तीसगढ़ में राज करेगा' का नारा देते हुए समाज के लोगो मे नवीन ऊर्जा का संचार किया।
युवराजगुरु सौरभ साहेब ने समाज के कल्याण और उत्थान के लिए युवाओं की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया और इस दिशा में कार्य करने समाज के लोगों को प्रेरित किया।
नांदघाट ब्लॉक पदाधिकारी की सूची....
अध्यक्ष राहुल सतनामी उपाध्यक्ष मुकेश सतनामी कोषाध्यक्ष छत्रपाल सतनामी सचिव पुनीत सतनामी सह सचिव सुनील सतनामी सदस्यता देवेंद्र सतनामी प्रभारी आदित्य सतनामी अखाड़ा प्रभारी अभय सतनामी मीडिया प्रभारी मिथिलेश सतनामी कार्यकारिणी सचिव आदि...
सरगांव पदाधिकारियों की सूची.......
सरगांव अध्यक्ष उज्जैन सतनामी उपाध्यक्ष भूखन सतनामी उपाध्यक्ष बैसाखू सतनामी कोषाध्यक्ष सबल सतनामी उपाध्यक्ष चंद कुमार सतनामी उपाध्यक्ष सचिव दीनादास सतनामी सह.सचिव अनिल सतनामी सह. सचिव हेमंत सतनामी अखाड़ा प्रमुख अध्यक्ष निर्मल दिवाकर उपाध्यक्ष अजय सतनामी ....
पथरिया पदाधिकारी का नाम......
ब्लॉक अध्यक्ष त्रिवेंद्र सतनामी अध्यक्ष निलेश सतनामी उपाध्यक्ष गजेंद्र सतनामी कोषा अध्यक्ष घनश्याम सतनामी सचिव सूरज सतनामी सह सचिव धन कुमार सतनामी सदस्यता प्रभारी अजय सतनामी अखाड़ा प्रभारी ओंकार सतनामी मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश सतनामी कार्यकारणी सचिव अभय सतनामी सदस्यता प्रभारी राजू सतनामी अखाड़ा प्रभारी श्रीकांत सतनामी सह सचिव आदि गुरु बाल दास साहेब एवं गुरु सौरभ साहेब सभी ब्लॉक पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ग्वालदास अनंत ,सरपंच संघ अध्यक्ष निर्मल दिवाकर ,सरपंच रोहित टंडन युवा नेता मुकेश मिरी ,बिलासपुर संभाग महासचिव तनिष्क कुर्रे संतोष पाटले , राजेन्द्र गेंदले बैसाखू महिलांगे ,, ज्ञानदास दिवाकर , रमेश चेलकर , तारण टंडन, नैनदास , युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सतनाम सेना बिट्टू बारमते , उपाध्यक्ष नीलेश रात्रे , जगेन्द्र गेंदले , दीपक महिलांग , समेत सामाजिक महिला पुरुष एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


