जिला पंचायत दुर्ग में सामान्य सभा का बैठक हुआ सम्पन्न जनहित की मुद्दों पर हुई चर्चा...... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Thursday, June 30, 2022

जिला पंचायत दुर्ग में सामान्य सभा का बैठक हुआ सम्पन्न जनहित की मुद्दों पर हुई चर्चा...... देखिए खास खबर

 

सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट 

जिला पंचायत दुर्ग में सामान्य सभा का बैठक हुआ सम्पन्न जनहित की मुद्दों पर हुई चर्चा



दुर्ग :-जिला पंचायत दुर्ग सभागृह में सामान्य सभा की बैठक रखी गयी थी जिसमे जिला पंचायत के सदस्यों व सभापतियों ने अपने अपने क्षेत्रो की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को सभागृह मे रखा।

वही जिला पंचायत सभापति शमशीर कुरैशी ने 

 निम्न बातें रखी जिसमें से मुख्य-

1. कन्हार मिट्टी वाले ग्राम पंचायतों के गौठान में जल्द से जल्द मुरुम डाला जाये।

2. सभी गांव में निर्मित नवीन सामुदायिक शौचालय जो अब तक उपयोग में नही लाया गया है ऊसे जल्द से जल्द प्रारंभ किया जाए।

3. सभी स्कूलों में शिक्षा मद से वहां की मूलभूत आवश्यकताओं की जल्द पूर्ती की जाये।

4. जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत जिन ग्रामों में कार्य पूर्ण नही हुआ है, जहां कार्य अधूरा है उसे जल्द से जल्द पूरा किया जाये।

जनहित से जुड़े ऐसे कई और विषय सभा रखी,, जिसमे जिला पंचायत अध्यक्ष ,सीईओ, सभी संबंधित अधिकारियों ने कार्य की पूर्णता पर आश्वासन दिया।


Pages