सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
फुलझर ब्लड फाउंडेशन के कुशलनेतृत्व से प्रसन्न एग्रीकल्चर कंपनी के अधिकारी ने किया रक्तदान
महासमुन्द - सुर्खियों में चर्चित फुलझर ब्लड फाउंडेशन छत्तीसगढ़ जरूरतमंद के लिए मसीहा साबित तो हो ही रही है साथ ही इनसे जुड़े सदस्यों के कार्यक्षेत्र में भी एक अलग पहचान दे रही है वर्तमान फुलझर फाउंडेशन के अध्यक्ष तरुण बारीक एग्रीकल्चर कंपनी - Syngenta India pvt. Ltd में MDO पद में कार्यरत है इनका कहना है कि फुलझर फाउंडेशन की चर्चा छत्तीसगढ़ में ही नही अन्य राज्यों में भी होती है मुझसे जुड़े उच्च अधिकारी इस नेक कार्य के लिए सम्मान भी करते है और साथ मे रक्तदान करने को अन्य लोगो को उत्साहित भी करते हैं , आज कंपनी के जिला अधिकारी आकाश सिरोही जी ने भी दूसरी बार रक्तदान किया जो कि उत्तरप्रदेश के रहने वाले है। फुलझर फाउंडेशन के सभी संचालकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी और फाउंडेशन के अध्यक्ष तरुण बारीक जी आभार व्यक्त किए।
