सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
जयरामनगर कृषि उपज मंडी समिति के शंकर यादव अध्यक्ष संतोष दुबे उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए....
मस्तुरीः संचालक कृषि विपणन एवं बीज भुवनेश यादव ने एक आदेश जारी करते हुए जयराम नगर कृषि उपज मंडी समिति के लिए भारत साधक समिति की घोषणा करते हुए शंकर यादव को अध्यक्ष तथा संतोष दुबे को उपाध्यक्ष मनोनीत किया है ।समिति में प्रमोद जायसवाल, रामेश्वर साहू, मेघनाथ खांडेकर श्रीमती कामिनी दिनकर और देव सिंह पोर्ते को सदस्य मनोनीत किया गया है। इसके पहले मस्तूरी तहसीलदार अतुल वैष्णव को जयराम नगर कृषि उपज मंडी का भारसाधक अधिकारी नियुक्त किया गया था । तहसीलदार वैष्णव का तबादला हो जाने के बाद नई भारसाधक कमेटी की घोषणा की गई है ।
कृषि उपज मंडी समिति के नये मनोनीत उपाध्यक्ष संतोष दुबे ने बताया कि वह किसानों के लिए उनके हित में काम करेंगे और किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य दिलाने की कोशिश करेंगे ऊन्होने कहा कि किसानों के हित में किसान कानून लागू होने के बाद कई किसानों को इस कानून की पूरी तरह जानकारी नही है,इसलिए किसानों को होने वाले लाभ के बारे में जानकारी देने का काम भी किया जाऐगा।
मंडी में बडी जिम्मेदारी से काम किया जाएगा और किसानों की परेशानियों का निदान किया जाएगा।
नए मनोनीत उपाध्यक्ष संतोष दुबे ने बताया कि मंडी का उद्देश्य है कि किसानों को ऐसा प्लैटफॉर्म मिलें जिससे किसान अपने उत्पाद को उचित मूल्य पर बेच सके उसी उद्देश्य के लिए मंडी समिति का गठन किया गया।
जिसके चलते कृषि संचालक भुवनेश यादव के द्वारा शंकर यादव को मंडी अध्यक्ष बनाया गया है और संतोष को उपाध्यक्ष बनाया गया है,यह किसानों से जुडे वयक्ति हैं और विश्वास है यह किसानों के हित के लिए उचित कदम उठाऐंगे।

