कलश यात्रा एवं भव्य बाईक रैली के साथ स्वर्ण जयंती महोत्सव शुभारंभ..…देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Sunday, April 3, 2022

कलश यात्रा एवं भव्य बाईक रैली के साथ स्वर्ण जयंती महोत्सव शुभारंभ..…देखिए खास खबर

 मुंगेली ब्यूरो चीफ फलित जांगड़े की खास रिपोर्ट

*मुंगेली* राजपूत क्षत्रिय समाज (बक्सर) पंजीयन 3738 छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा आयोजित तीन दिवसीय स्वर्ण जयंती समारोह ग्राम पँचायत हथनी कलां में माँ अष्टभुजी दुर्गा मंदिर स्थापना एवं मंदिर निर्माण की 50वीं वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती समारोह की शुभारंभ हुई। समाज की मातृ शक्तियों के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। तत्पश्चात यज्ञ स्थल की शुभारंभ हुए। केंद्रीय मीडिया प्रभारी अरविन्द सिंह राजपूत ने बताया कि हजारों मोटरसाइकिल व भगवा ध्वज लगाकर एवं अस्त्र-शस्त्र व साफा पहन कर समाज के युवाओं ने डीजे बाजे गाजे के साथ भव्य बाइक रैली में मां अष्टभुजी दुर्गा मंदिर हथनीकलां से ग्राम सोंढार,गांधीनगर, गीधा, रोहरा,जोगीपुर,चमारी, कोदवा बानी,चारभाठा सहित करही व मुंगेली शहर में भ्रमण किया। इस दौरान विभिन्न ग्रामों के सामाजिक लोग तथा विभिन्न संगठन के लोग जगह जगह स्वागत किया तथा फूल भी बरसाए। भव्य बाईक रैली के अवसर पर राजपूत क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष दारा सिंह राजपूत एवं सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों नेतृत्व में बाईक रैली निकाली गई। कार्यक्रम के दौरान रथ में समाज की युवतियों ने माँ दुर्गा शक्ति की झांकी के रूप में सवार हुई, जो आकर्षण कि केंद्र रही। इस दौरान बड़ी संख्यां में राजपूत क्षत्रिय समाज के युवाओं ने डीजे में थिरकते हुए जय श्री राम एवं राजपूत एकता जिन्दाबाद के नारे लगाया। स्वर्ण जयंती के शुभारंभ अवसर पर रात्रि में आयोजित कार्यक्रम अखिल भारतीय कवि सम्मेलन पद्मश्री सुरेंद्र दुबे जी (हास्य कवि) रायपुर, विभा सिंह( श्रृंगार कवित्री) जौनपुर उत्तरप्रदेश,  काशीपुरी कुंदन (हास्य कवि)राजिम( छ. ग.)  लक्ष्मीकांत निर्भीक (वीर रस कवि) अमित दुबे (हास्य कवि) झारसुगुड़ा (ओडिसा), देवेन्द्र परिहार (ओज कवि)मुंगेली (छ.ग.) सहित लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।


Pages