फल एवं सब्जी उपमंडी प्रांगण का लोकार्पण एव किसान सम्मेलन में शामिल हुए प्रदेश के मुखिया.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Saturday, April 23, 2022

फल एवं सब्जी उपमंडी प्रांगण का लोकार्पण एव किसान सम्मेलन में शामिल हुए प्रदेश के मुखिया.... देखिए खास खबर

सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट


*धमधा नगर को मिला करोड़ो की सौगात* 


 *6 कोरी 6 आगर वाले धमधा क्षेत्र को करोड़ की सौगात* 


धमधा:- प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने आज करोड रूपये की लागत से धमधा नगर में निर्मित नवीन सब्जी मंडी स्वास्थ्य केंद्र एव विभिन्न कार्यो का लोकार्पण किया लोकार्पण कार्यक्रमो के पश्चात् आयोजित आम सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने धमधा क्षेत्र में कई नई सौगात देने का आश्वासन दिया उन्होने कहा कि नागरिक की जरूरते सिर्फ सड़क, नाली ही नही होती बल्कि उनकी अन्य जरूरतो का ख्याल सरकार रख रही है । गरीब परिवारो को 35 कि.ग्रा. चांवल प्रदान किया जा रहा है । स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार तेजी से किया जा रहा है आज धमधा नगर में नवीन शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोकार्पण किया गया । इसके अलावा बहुउद्देश्यीय कृषक सेवा केंद्र का भी लोकार्पण किया।बेहतर शिक्षा के लिए भी सरकार प्रयासरत् है । इसके लिए छत्तीसगढ़ में भारी संख्या में स्वामी आत्मानंद विद्यालयों को प्रारंभ किया जा रहा है । उन्होने कहा कि प्रदेश में विकास कार्यो के लिए राशि की किसी भी स्थिति में कमी नही होने दी जावेगी। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सर्वागींण विकास हो रहा है । ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर सरकार ध्यान दे रही है । भूपेश बघेल की इस विकासशील सोच के कारण ही उन्हे देश के प्रथम नंबर मुख्यमंत्री की उपाधि मिली है । उन्होने कहा प्रदेश में 15 वर्षो के अंधियार के बाद उजाला फैला है।क्षेत्र के किसानों को कृषि कार्य के लिए ट्रैक्टर,मोटरसाइकिल, विकलांग को बैटरी गाड़ी ऐसे कई लाभ आज मिला।सभा के दौरान कलेक्टर डाॅ सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे ने जिले में हो रहे विकास कार्यो की जानकारी दी।सभा के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप चौबे,विषिष्ट अतिथि नगर पंचायत धमधा अध्यक्ष सुनीता गुप्ता ने धमधा क्षेत्र में हो रही विकास कार्यो के लिए मुख्यमंत्री एव कृषि मंत्री का आभार व्यक्त किया साथ ही धमधा महाविद्यालय में ऑटोटोरियम बनाने,तालाबो की सौन्दर्यकरण ,धमधा नगर में खेल मैदान ,स्कूल में अतिरिक्त कक्ष व भवन बनाने की मांग की।

ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवकुमार वर्मा,दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री राजीव गुप्ता,जालम सिंह पटेल,देहुति साहू ,सरस्वती रात्रे,समशीर कुरैशी,जीवन लाल वर्मा,अशोक कसार,मधुसूदन राणा।इसके अलावा नई योजनाओं को भी बनाकर उन्हे जनता के हित में अमल में लाया जा रहा है, कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी सहित भारी संख्या में जनसामान्य उपस्थित थे।


Pages