सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
मंगेली -बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 131 वीं जयंती के अवसर पर ग्राम दाबो,पो.आ.फास्टरपुर,वि.ख.व जिला मुंगेली, छत्तीसगढ़ में दिनांक 25 अप्रैल 2022 को मुख्य अतिथि के द्वारा शाम 4 बजे प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पामगढ़ दाऊराम रत्नाकर, विशिष्ट अतिथि प्रदेशाध्यक्ष भीम रेजीमेंट छ.ग. दिनेश चतुर्वेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष भीम रेजीमेंट छ.ग. युगल किशोर साहू, जिला जोन प्रभारी बिलासपुर हेमचंद मिरी, केंद्रीय प्रवक्ता सतनाम पुनर्जागरण मिशन हरीश पण्डाल, अध्यक्षता सरपंच ग्राम पंचायत दाबो आशाराम साहू और उपसरपंच धर्मेश घृतलहरे करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक राम विलास खूटे का जागृति गीत, शाम 4 बजे से मुख्य अतिथि के द्वारा प्रतिमा का अनावरण एवं उद्बोधन, रात्रि 11 बजे से भगत गुलेरी का कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम के आयोजक भीम रेजीमेंट छत्तीसगढ़ जिला इकाई मुंगेली है। कार्यक्रम में आपकी गरिमामय उपस्थिति के लिए समस्त ग्रामवासी दाबो विनीत एवं प्रतीक्षारत है। यह जानकारी पूर्व जिलाध्यक्ष भीम रेजीमेंट मुंगेली प्रेमचंद कुर्रे के द्वारा दी गई।
