होली को लेकर सजने लगी दुकाने .... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Wednesday, March 16, 2022

होली को लेकर सजने लगी दुकाने .... देखिए खास खबर

 सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट


पथरिया- जैसे-जैसे होली का त्योहार नजदीक आने लगा है इसका रंग भी बाजारों में दिखने लगा है। पर्व को लेकर दुकानें सजने लगी हैं। मंगलवार को ही बाजार में होली का रंग दिखने लगा था। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में होली के दौरान प्रयोग में लाए जाने वाले सामानों की दुकानें सज गई। बाजार में पर्व को लेकर रौनक बढ़ने के लगी है ।


रंगों के त्योहार होली में अब कुछ ही दिन बचे हैं। बाजारों में रंग-अबीर, पिचकारी के साथ पकवान सामग्री की दुकानें भी सजने लगी हैं। होली का बाजार गुलजार हो गया है। शहर से लेकर गांवों तक का नजारा बदला-बदला सा नजर आ रहा है। बाजार में डिजाइनर पिचकारियों से लेकर हर्बल रंगों की दुकानें सज गई हैं। खासकर बच्चों की रंग-बिरंगी पिचकारियां काफी आकर्षित है। कुछ व्यवसायियों ने बताया कि बाजार में 10 से लेकर 450 रुपये तक की डिजाइनर पिचकारी मौजूद है। इनमें माउस, गणेशा, छोटा भीम, डोरेमोन, मोटू-पतलू समेत कई कार्टून कैरेक्टर के नाम से पिचकारियां आई हैं। पिछले कुछ वर्षो से बाजार का ट्रेंड बदल गया है। दो-तीन हफ्ते लोग होली के लिए सामान खरीदा करते थे लेकिन अब लोग दो दिन पहले निकलते हैं सामान खरीदने। होली पर ब्रांडेड कपड़ों से लेकर कुर्ते की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ दिखाई दी।


Pages