सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
पथरिया -होली त्योहार को देखते हुए अवैध शराब बेचेने वाले कोचियों द्वारा गांवो में अवैध रूप से शराब की बिक्री करने के लिए बड़ी मात्रा में शराब परिवहन कर ले जाना शुरू कर दिया गया है । जिस पर रोक लगाने के लिए पथरिया पुलिस भी एक्शन मूड में नजर आ रही है ।पथरिया पुलिस से मिली जानकारी के मुंगेली पुलिस अधीक्षक डी आर आँचला के निर्देश अनुशान एसडीओपी पथरिया एम एम मिंज के निर्देश पर कार्यवाही की जा रही है ।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दिन मंगलवार को दोपहर 2 बजे एक शराब माफिया द्वारा बडी मात्रा में अवैध शराब बिक्री करने के लिए मोटरसाइकल में लेकर सरगांव रोड की तरफ जा रहा है जिसे ग्राम जुनवानी तालाब के पास पुलिस विभाग द्वारा घेराबंदी कर धर दबोचा । जिसे पकड़कर पुलिस थाना पथरिया लाया गया ।
होली में 2 दोगुना दाम में बिकता है शराब-
ज्ञात हो कि गावों में होली के समय पर दोगुने दाम पर शराब बेचा जाता है जिसे रोकने के लिए थाना प्रभारी सीएम मालाकार ने एक टीम गठित की है जो अवैध शराब तस्करी करने वालो पर नजर बनाए रखे है इसी टीम ने मंगलवार को कार्यवाही करते हुए आरोपी प्रवीण शर्मा पिता रामभाऊ उम्र 45वर्ष ग्राम सिलदहा थाना पथरिया जो अपने मोटरसाइकल के साथ एक बैग में 80 पाव देशी शराब प्लेन जिसकी कीमत 6400 रुपये है को गिरफ्तार किया है । आरोपी ने बताया कि वह गांव में होली के त्योहार पर अवैध शराब बिक्री कर 2 गुना पैसा कमाने के फिराक में शराब ले जा रहा था । आरोपी के ऊपर धारा 34 (2) 59 क आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही । इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सी एम मालाकर, ए एसआई पुहकल सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक दुर्गेश ध्रुव , प्रआ ओमप्रकाश राजपूत, लोकेश्वर कौशिक , आरक्षक रवि डाहीरे , हलिश गेंदले , रहे।