जनपद सदस्य सोनवानी ने फौजी का सम्मान किया.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Tuesday, March 22, 2022

जनपद सदस्य सोनवानी ने फौजी का सम्मान किया.... देखिए खास खबर

 सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट


मुंगेली- भारतीय वायु सेना के वीर जवान ग्राम पंचायत फरहदा जनपद पंचायत मुंगेली जिला मुंगेली के सपूत नेतराम साहू जी भारतीय वायु सेना मे 14 महीने की ट्रेनिंग कर घर वापसी आने पर उपस्थित ग्रामवासी के द्वारा बाजे गाजे के साथ बहुत ही उत्साह पूर्वक धूमधाम से स्वागत किया गया और अपने आप को गौरवान्वित महसूस किया कि आज हमारे गांव के हमारे बच्चे के द्वारा भारत माता की सेवा के लिए संकल्पित होकर भारतीय वायु सेना में प्रशिक्षण लेकर छुट्टी में प्रथम बार अपना घर आया है इस अवसर पर बहुत ही गर्व की बात है फौजी नेतराम साहू और उनके बड़े भाई रवि साहू तथा ग्राम के प्रबुद्ध जनों उषा भरत सोनवानी सरपंच , दिलिप साहु उपसरपंच, धर्मेंद्र साहू, राजेश साहू, रोहित साहू , बलित राम , राजाराम , नारायण साहू , कन्हैया साहू, गोरेलाल साहू , अजेंद्र साहू, अनिल साहू पूर्व सरपंच, दिलीप साहू उपसरपंच , की उपस्थिति में घर पहुंचने से पहले बीच रास्ते में जनपद सदस्य माला सोनवानी व जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के उपाध्यक्ष संजय सोनवानी के द्वारा सर्वप्रथम अपने दुकान के सामने सोनल कृषि केंद्र जरहागांव शक्ति तालाब के पास फरहदा के माटी पुत्र जो मां भारती की सेवा के लिए भारतीय वायु सेना में ट्रेनिंग कर वापस घर पहुंचा है को फूल माला पहनाकर स्वागत कर बधाई दी खूब आगे बढ़ो , खूब तरक्की करो कह आशीष दी भारत माता की सेवा करने का आपको सौभाग्य प्राप्त हुआ है यह सौभाग्य हर किसी को प्राप्त नहीं होता है सच्ची लगन सच्चे मन से अपने कार्य का निर्वहन ईमानदारी से करना अपने मां-बाप का नाम रोशन करना हमारे क्षेत्र का नाम रोशन करना कह उत्साहवर्धन किया उपस्थित सभी सम्मानीय जनों को बताया और कहा कि भारत मां की सेवा के लिए संकल्पित होकर हमारा पुत्र आया है हम धन्य हैं इस पुत्र का स्वागत करने का हमे अवसर प्राप्त हुआ है हर माता-पिता को यह सौभाग्य प्राप्त होना चाहिए जनपद सदस्य माला सोनवानी व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय सोनवानी ने अनेक अनेक बधाई देकर स्वागत कर सम्मान किया।


Pages