ग्राम गिधली में 12 मई से श्री जगन्नाथ मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं भव्य समारोह का आयोजन.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Tuesday, March 22, 2022

ग्राम गिधली में 12 मई से श्री जगन्नाथ मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं भव्य समारोह का आयोजन.... देखिए खास खबर

सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट

 


महासमुंद-अंचल में अपने धार्मिक कार्यकमों के लिए बहुचर्चित ग्राम गिधली में विगत 10 वर्षों से निर्माणाधीन श्री जगन्नाथ मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। वो दिन आ ही गया जिसका इंतजार पूरे अंचल को था। श्री जगन्नाथ मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का दिनांक आने वाले 12 मई से 16 मई तक तय किया गया है। जिसकी तैयारी ग्रामवासियों के द्वारा जोरो शोरो की जा रही है इन पांच दिनों तक महाप्रभू के प्रसाद के रूप में भण्डारा सभी श्रद्धालु, भक्तजनों एवं आगंतुकों के लिए हमेशा खुला रहेगा। भक्तों के मनोरंजन हेतु सोलहपहरी नाम संकीर्तन, अपेरा(नाटक), मीना बाजार, और भी अन्य कार्यक्रम करने की तैयारी चल रही है।


Pages