शासकीय प्राथमिक शाला दाबो के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने मनाई होली.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Saturday, March 19, 2022

शासकीय प्राथमिक शाला दाबो के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने मनाई होली.... देखिए खास खबर

 सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट



मुंगेली-होली के पावन अवसर पर दिनांक 19 मार्च 2022 को शासकीय प्राथमिक शाला दाबो, संकुल केंद्र- दाबो, विकासखंड एवं जिला मुंगेली, छत्तीसगढ़ के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने बड़े ही धूमधाम से होली मनाई। छत्तीसगढ़ी गीत- तोला अईसे रंगाहूं फागुन म ओ। रंग छुटय नहीं गोरी साबून म ओ।। प्रधान पाठक अशोक कुमार यादव के द्वारा होली के महत्व एवं आवश्यक सावधानियों के बारे में चर्चा किया गया। कहा कि होली रंगों का त्योहार है, आपसी बैर को भूल कर भाई चारे के साथ गले लगना चाहिए। इस त्यौहार को बड़े धूमधाम से मनाना चाहिए। भक्ति की जीत और शक्ति की हार अर्थात भक्त प्रहलाद की विजय हुई और होलिका की दहन। जब-जब बुराई अपनी चरम सीमा को पार कर देती है, तब-तब अच्छाई उसका विनाश करने के लिए जन्म लेती है। शाला के कक्षा पहली से पांचवी तक के बच्चों द्वारा अपने शिक्षकों और साथियों को रंग लगाए। शिक्षकों द्वारा बच्चों को होली की शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।


Pages