चंदली में तीन दिवसीय सतनाम ग्रंथ मेला मंदिर उद्घाटन को लेकर समाज के बैठक हुआ संपन्न.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Sunday, March 20, 2022

चंदली में तीन दिवसीय सतनाम ग्रंथ मेला मंदिर उद्घाटन को लेकर समाज के बैठक हुआ संपन्न.... देखिए खास खबर

सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट


पथरिया- प्रातः स्मरणीय परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की असीम कृपा से पथरिया ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत चंदली में स्व. श्री मंगल दास के द्वारा नवनिर्मित मंदिर का उद्घाटन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्राम उद्योग मंत्री जगद्गुरु रूद्र कुमार के द्वारा गुरु गद्दी स्थापना मंदिर उद्घाटन एवं ध्वजारोहण गुरुजी की कर कमलों से किया जाएगा एवं तृतीय वर्ष सतनाम सत्संग ग्रंथ का कार्यक्रम स्व. मंगल दास बघेल के सपनों को साकार करते हुए उनके पुत्र सरपंच दिना दास बघेल एवं समस्त ग्रामवासी के द्वारा तीन दिवसीय मेला का आयोजन को लेकर बैठक आहूत किया गया जिसमें दूर-दूर व आसपास के समाज के लोगो का अहम भूमिका रहा जिसमें आयोजित कार्यक्रम में आने जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह से परेशानी ना हो बिजली पानी भोजन व्यवस्था को लेकर अलग-अलग जिम्मेदारी व दिशा निर्देश दिया गया



 *नगर अध्यक्ष ने बैठक में क्या कहा....* 


 नगर अध्यक्ष  ग्वादास दास अनंत ने समाज के पंच सरपंच जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी समाज के बुद्धिजीवी व युवा साथी को जिम्मेदारी देते हुए कहा कि गुरुजी की आगमन के लिए सरगांव पथरिया रोड से लेकर डीजे के साथ बाइक रैली के साथ पथरिया से ग्राम चंदली धाम तक भव्य स्वागत किया जाएगा तथा इस आयोजन के लिए पूरे समाज के क्षेत्रवासियों को ज्यादा से ज्यादा इस रैली में शामिल होने को कहा गया।


 *कार्यक्रम का प्रारंभ......* 


वही सरपंच दिना दास बघेल ने बताया की दिनांक 21 मार्च दिन सोमवार को पंडित मानदास आनंद जी के द्वारा ज्योति प्रज्वलित तथा ग्रंथ एवं 22 मार्च मंगलवार सत्संग पावन कथा एवं 23 मार्च  बुधवार गुरु गद्दी स्थापना मंदिर उद्घाटन एवं ध्वजारोहण मंत्री गुरु रूद्र कुमार के कर कमलों से किया जाएगा वही उन्होंने समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में आने को कहा गया।



 *बैठक में शामिल हुए.....* 


 इस बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने व  रूपरेखा तैयार करने के लिए गुरु गद्दी मंदिर सेवक मानदास बघेल ग्राम के भंडारी राम कुमार डहरिया छड़ीदार कुंवर दास खूंट वीरेंद्र घृतलहरे पुनीत चेल्से अनिल खूंटे चंद्रप्रकाश डहरिया मूलचंद डहरिया गणेश खुटे मोहन भास्कर एवं आसपास के उमरिया सरपंच संतोष घृतलहरे, घसिया दास घृतलहरे ,नागपुरा सरपंच निर्मल दिवाकर, सांता दिवाकर ,चिंतामणि दिवाकर ,मुंडादेवरी सरपंच हरि घृतलहरें ,पूर्व सरपंच जनक राम चतुर्वेदी, मोंहदी सरपंच प्रतिनिधि सुशील सतनामी ,ककेड़ी सरपंच प्रतिनिधि नारायण  घृतलहरें, सल्फा सरपंच प्रेमलाल पाटले ,समाजिक मुखिया बाबूलाल जांगड़े पत्रकार एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया देवचरण जोशी बिल्हा सतनाम यूथ फोर्स के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बर्मन ,मनोज लहरें ,तखतपुर क्षेत्र से पचबहरा सरपंच होरीलाल माथुर, जरहागांव सरपंच धीर सिंह बंजारे व आसपास के सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Pages