होली पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु मुंगेली एसडीएम के नेतृत्व में पुलिस के अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया फ्लैगमार्च.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Wednesday, March 16, 2022

होली पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु मुंगेली एसडीएम के नेतृत्व में पुलिस के अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया फ्लैगमार्च.... देखिए खास खबर

सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट



मुंगेली  // होली पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुंगेली अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने आज मुंगेली शहर के सड़कों पर फ्लैगमार्च किया। फ्लैगमार्च सिटी कोतवाली से प्रारंभ होकर गोल बाजार, सिंधी कालोनी, नया बस स्टैण्ड, डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम, पड़ाव चैक, लोरमी रोड, दाउपारा चैक होते हुए करही पहुंचे। इस अवसर पर मुंगेली एसडीओपी सहित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।  


Pages