होली त्योहार के पूर्व अवैध शराब भण्डार/बिक्री पर थाना पचपेड़ी की कार्यवाही.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Wednesday, March 16, 2022

होली त्योहार के पूर्व अवैध शराब भण्डार/बिक्री पर थाना पचपेड़ी की कार्यवाही.... देखिए खास खबर

 सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट


मस्तुरीः (पचपेड़ी) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  पारुल माथुर द्वारा होली त्योहार को मद्देनजर रखते हुए क्षेत्र में अवैध शराब भण्डारण/बिक्री करने वालों के विरुद्ध अधिक-से-अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए थे, जिस पर  ए.एस.पी. ग्रामीण  रोहित कुमार झा एवं  सीएसपी, नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा  गरिमा द्विवेदी के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी पचपेड़ी निरी.  प्रवीण राजपूत द्वारा मुखबीर सूचना पर टीम बनाकर ग्राम खपरी में रेड कार्यवाही कर घेरा बंदी किया गया जो विधि से संघर्षरत अपचारी बालक अपने मोटर सायकल HF डीलक्स क्र CG 10 AB 9334 में परिवहन करते हुए ग्राम खपरी में 40 नग देशी प्लेन शराब कीमती 3200 रुपए को बिक्री करने के लिए एक काले रंग के बैग में भरकर ला रहा था जिसे थाना पचपेड़ी स्टॉप टीम के द्वारा रोककर तस्दीक किया जो आबकारी अधिनियम के तहत अपराध सबूत पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर अपचारी बालक को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।


Pages