नये थानाप्रभारी के आने बाद पथरिया थानाक्षेत्र में हो रही जुआ,सट्टा एवं मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर हो ताबड़तोड़ कार्यवाही ..... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Monday, February 21, 2022

नये थानाप्रभारी के आने बाद पथरिया थानाक्षेत्र में हो रही जुआ,सट्टा एवं मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर हो ताबड़तोड़ कार्यवाही ..... देखिए खास खबर

सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट


पथरिया-गौरतलबहो कि पिछले दिनों क्षेत्र में हो रहे जुए की विडिओ सोशल मिडिया पर वाईरल हुई थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए बिलासपुर रेंज के आईजी ने संबंधित तत्कालीन थानाप्रभारी को निलंबित किया था। इसके बाद सी.एम.मालाकार को पथरिया थाने कमान दी गई है। वहीं क्षेत्र में हो रहे जुए को गंभीरता से लेते हुए मुंगेली एसपी डी.आर.आंचला ने सक्त निर्देश दिये हैं। पथरिया अनुविभागीय अधिकारी एम.एम.मिंज के मार्गदर्शन में मुखबिर की सूचना प्राप्त होने पर हिरण खार बगबुड़वा में जुआ रेड की कार्यवाही की गई। जिसमें छ: जुआरियों-(1)रूपेश यादव उर्फ रूप्पू यादव पिता हरिचंद 23 वर्ष साकिन पथरिया, (2)प्रकाश यादव पिता परमेश्वर यादव 20 वर्ष साकिन पथरिया,(3)ओमप्रकाश यादव पिता संतोष 26वर्ष पथरिया,(4)रवि जोगी पिता लालाराम 50 साकिन पथरिया,(5)बाबूलाल महंती पिता पिता स्व.सदाराम 62वर्ष साकिन पथरिया,(6)भागवत प्रसाद पाटले पिता मूलचन्द 43 वर्ष साकिन पथरिया द्वारा 52 पत्ती तास से काट पत्ती से रुपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। पकड़े गये जुआरियों के कब्जे से कुल 9400रुपये नगद,52 पत्ती तास बरामद जब्ती काया है। जुआरियों के विरुद्ध 13जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है। उक्त कार्यवाही में थानाप्रभारी सी.एम.मालाकार,सहायक उप निरीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक 347 चन्द्र कुमार ध्रुव,आरक्षक192 रवि डाहिरे, 180 हलिश गेंदले,281रविप्रकाश टोप्पो,110विरेन्द्र खुंटे,161अश्विनी पुरबिया, सूरज मण्डावी की सराहनीय भुमिका रही।


Pages