मुंगेली ब्यूरो चीफ फलित जांगड़े की खास रिपोर्ट
पथरिया - पुलिस अधीक्षक मुंगेली डी.आर. आंचला के कुशल निर्देशन में अनुभागीय अधिकारी पुलिस पथरिया एम. एम. मींज के मार्गदर्शन पर आज थाना पथरिया के अपराध क्रमांक 298/20 धारा 13 जुआ एक्ट के मामले में सकुनत से फरार स्थायी वारंटी सुंदर कुर्रे पिता मुन्ना कुर्रे उम्र 23 वर्ष सकीना डिगोरा जो हैदराबाद भागकर चला गया था जो अपने ग्राम निवास डिघोरा में आकर छिप कर रह रहा था जो कि आज सूचना मिलने पर हिरासत में लिया गया उचित कार्यवाही कर न्यायालय मुंगेली में पेश कर जेल भेजा गया इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उप. निरी. सी.एम. मालाकार प्रधान आर. चंद्र कुमार ध्रुव आर. रवि डाहिरे आर. हलिश गेंदले आर. वीरेंद्र खुटे आर. अश्वनी पुरबिया की अहम भूमिका रही।