धारदार हथियार से की अपना ही पत्नी की निर्मम हत्या.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Monday, February 21, 2022

धारदार हथियार से की अपना ही पत्नी की निर्मम हत्या.... देखिए खास खबर

 मुंगेली ब्यूरो चीफ फलित जांगड़े की खास रिपोर्ट




मुंगेली/सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंडरभठा में मामूली विवाद में दिव्यांग पति ने अपनी पत्नी की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है,पूरा मामला ग्राम पंडरभठा का है जहां गांव में ही रहने वाले रज्जू यादव और उसकी पत्नी छुन्नी यादव दोनों मवेशियों के लिए घास लेने खेत गए थे इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया जिसके बाद आरोपी रज्जू यादव गुस्से से आगबबूला हो गया और अपने पास रखे कुल्हाड़ी और लाठी से अपनी पत्नी छुन्नी यादव (मृतका)के ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया अचानक हुए हमले से मृतका अपने आपको बचा नही पायी और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी,वही पुलिस को वारदात की सूचना मिलते ही मौके के लिए रवाना हुई जहां घटनास्थल पर पहुंचकर मृतका के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है साथ ही आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है,जिसके बाद ही पूरे मामले का खुलासा पुलिस के द्वारा किया जाएगा।


Pages