जिला पंचायत सीईओ राजपूत ने किया ग्राम पंचायत देवरी,खेढ़ा और धरमपुरा में आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु आयोजित शिविर का अवलोकन,..... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Tuesday, February 15, 2022

जिला पंचायत सीईओ राजपूत ने किया ग्राम पंचायत देवरी,खेढ़ा और धरमपुरा में आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु आयोजित शिविर का अवलोकन,..... देखिए खास खबर

 सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट



मुंगेली / जिले में आयुष्मान भारत योजना और डाॅ.खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत राशनकार्ड धारकों का आज 15 फरवरी से ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित कर आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। कल 16 फरवरी को भी शिविर के माध्यम से राशनकार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।


कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य कामन सर्विस सेंटर (सीएससी) के ग्राम स्तरीय उद्यमियों (व्हीएलई) द्वारा किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दशरथ सिंह राजपूत ने आज जिले के विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम पंचायत देवरी,खेढ़ा और धरमपुरा का भ्रमण कर वहां आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आयोजित शिविर का अवलोकन किया। इस अवसर पर राजपूत ने कहा कि जिला प्रशासन की यह एक अच्छी पहल है। जिला प्रशासन की इस पहल से आयुष्मान कार्ड से वंचित लोगों को आयुष्मान कार्ड प्राप्त होगा और वे बीमार होने पर 5 लाख से 50 लाख तक की निःशुल्क ईलाज करा सकेंगे। उन्होंने शिविर के माध्यम से प्रत्येक राशनकार्ड धारकों को आयुष्मान कार्ड बनवाने की सलाह दी। इस अवसर पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भूमिका देसाई भी मौजूद थी।


Pages