सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
कलेक्टर वसंत ने किया ग्राम पंचायत सल्फा और धूमा में आयोजित शिविर का निरीक्षण
मुंगेली / जिले में आयुष्मान भारत योजना और डाॅ.खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु आज 15 फरवरी से ग्राम पंचायतों में दो दिवसीय शिविर प्रारंभ हो गया है। कलेक्टर अजीत वसंत और जिले के पुलिस अधीक्षक डी.आर.आंचला ने आज जिले के विकासखण्ड पथरिया के ग्राम पंचायत सल्फा और ग्राम पंचायत धुमा में आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। आयुष्मान भारत योजना और डाॅ.खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनवाने लोगों में भारी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर कलेक्टर वसंत ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना और डाॅ.खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत प्रत्येक आुयष्मान कार्डधारक परिवारों को शासकीय और अधिकृत प्राइवेट अस्पतालों में 5 लाख से लेकर 50 लाख रूपए तक के कैशलेस ईलाज (मुफ्त ईलाज) की सुविधा दी गई है। इलाज के दौरान होने खर्च का वहन सरकार द्वारा की जाएगी। उन्होंने निःशुल्क ईलाज की सुविधा प्राप्त करने हेतु प्रत्येक राशनकार्डधारक परिवारों को आयुष्मान कार्ड बनवाने की सलाह दी। इस अवसर पर पथरिया अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रिया गोयल भी मौजूद थी।