अधिकारी कर्मचारियों की लापरवाही से किसान धान बेचने से वंचित रह गए...... सभापति अनिल दुबे.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Tuesday, February 15, 2022

अधिकारी कर्मचारियों की लापरवाही से किसान धान बेचने से वंचित रह गए...... सभापति अनिल दुबे.... देखिए खास खबर

 अधिकारी कर्मचारियों की लापरवाही के चलते  धान बेचने से वंचित रह गए किसान... सभापति अनिल दुबे



CG right times news

पथरिया -जनपद पंचायत पथरिया में जनपद सदस्य एवं सभापति सहकारिता विभाग ने जाहिर की नाराजगी

जहां मिली जानकारी के मुताबिक़ सहकारिता विभाग से मिल रही अनियमितता की शिकायत को लेकर जनपद सदस्य एवं सभापति सहकारिता विभाग अनील दुबे द्वारा कई विभिन्न मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों की बैठक जनपद पंचायत पथरिया सभाकक्ष में ली गई,जहाँ राशन कार्ड से लेकर धान खरीदी,व्यवस्था व भुगतान को लेकर  किसानों को हो रही परेशानियों पर चर्चा की गई। साथ ही ये बैठक करीब 2 घंटे तक चली बैठक में विभागीय अधिकारी एवं बैंक कर्मचारी उपस्थित रहे जहां किसानों को पैसा निकालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जिससे असुविधा को देखते हुए जनपद सभापति अनिल दुबे ने बताया की प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने से पहले ने बड़ी-बड़ी वादे तो किए हैं लेकिन देखा जाए तो हर तरफ से सरकार की विफलता ही नजर आ रही है वही 

 बैंक द्वारा किसानों को एटीएम जल्द उपलब्ध कराने की मांग किया गया किया गया। इसी दौरान बैठक में शामिल हुए सहकारिता सीईओ पथरिया दुर्गेश साहू,जिला सहकारी बैंक शाखा प्रबंधक पथरिया,जिला सहकारी बैंक शाखा प्रबंधक सरगांव सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Pages