जिला परियोजना एवं लाईवलीहुड कालेज जमकोर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 17 फरवरी को.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Monday, February 14, 2022

जिला परियोजना एवं लाईवलीहुड कालेज जमकोर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 17 फरवरी को.... देखिए खास खबर

 

सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट



कैम्प में 369 पदो पर होगी भर्ती


मुंगेली // संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार जिला परियोजना एवं लाईवलीहुड कालेज जमकोर में 17 फरवरी को सुबह 11 से दोपहर 03 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। कैम्प में निजी नियोजक विक्न स्टाफिंग, प्लेसमेंट एंजेसी, बिलासपुर द्वारा 369 पदों पर भर्ती की जा रही है। जिसमें सेल्समेन, टेलीकालर, मार्केटिंग, एकाउटेंट, रिसेप्शनिष्ट, काउंटर सेल्स, एच.आर., टेक्नीशियन, कैनोपी, वेटर, डाईवर, गार्ड, काउंलर, ब्रांच मैनेजर, फर्मासिस्ट, कुक, बी.डी.ई. मार्केटिंग मैनेजर, पीएचपी डेवल्पर, एवं ग्राफिक डिजाइनर के पद शामिल हैं। इस हेतु शैक्षणिक योग्यता 12वीं, स्नातक, फार्मेसी, एमबीए, कम्प्यूटर प्रोगामिंग एवं कम्प्यूटर संबंधी ज्ञान होनी अनिवार्य है। इच्छुक योग्यताधारक आवेदक समस्त बायोडाटा शैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं पासपोर्ट फोटोग्राफ के साथ निर्धारित समय और स्थान पर कैम्प में उपस्थित हो सकते है।


Pages