पुलिस थाना बोरतलाव अंतर्गत पूरे थाना क्षेत्र में सतत् जारी जागरूकता अभियान निजात.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Tuesday, February 15, 2022

पुलिस थाना बोरतलाव अंतर्गत पूरे थाना क्षेत्र में सतत् जारी जागरूकता अभियान निजात.... देखिए खास खबर

 सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट



बोरतलाव -नशामुक्ति के विरुद्ध निजात अभियान के सम्बंध में पुलिस थाना बोरतलाव के दूरस्थ नक्सल क्षेत्र बागरेकशा (गौटियाटोला) में जनदर्शन दौरान जन-चौपाल लगाकर चलाया गया एक विशेष अभियान।


:-निजात अभियान के संबंध में पुलिस थाना बोरतलाव द्वारा ग्रामीणों ओर ख़ासकर युवावर्ग को किया गया जागरुक।

:- जनदर्शन कार्यक्रम में सामुदायिक पुलिसिंग अंतर्गत विधिक जानकारी, कोरोना संक्रमण आदि के संबध में दी गई विस्तृत जानकारी।


     पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के कुशल मार्गदर्शन पर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश बढ़ई, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय डोंगरगढ कृष्ण कुमार पटेल सर के मार्ग-निर्देशन पर लगातार निजात अभियान ओर जनदर्शन कार्यक्रम/सामुदायिक पुलिसिंग का आयोजन प्रभावी रूप से पुलिस थाना बोरतलाव द्वारा किया जा रहा है।


              इसी कड़ी में आज दिनांक 15/02/22 को प्रातः थाना प्रभारी बोरतलाव अब्दुल समीर और थाना स्टॉफ की टीम द्वारा दुरस्थ ओर संवेदनशील ग्राम बागरेकशा (गौटियाटोला) में पहुचकर जिला पंचायत सदस्या रामछत्री चंद्रवंशी,ग्राम सरपंच ढालचंद मेश्राम, ग्रांम पटेल गिरधारीराम गोटे, पंच सेवन बाई, पंच अनिल मंडावी, स्थानीय कोटवार, ग्रामीणजन,महिलाओं सहित ख़ासकर युवाओं और बच्चों की उपस्थिति में सभी को संबोधन करते हुए निजात अभियान के संबध में विस्तार से जानकारी देते हुए नशा मुक्ति अभियान के बारे में अवगत करते हुए इसके फ़ायदे ओर समाज में इसका सकारात्मक योगदान के रूप में इसकी जानकारी दी गई और साथ ही साइबर क्राइम, एटीएम फ्रॉड, विधिक जानकारी, कोरोना संक्रमण से बचाव ओर यातायात नियमों का पालन करने आदि के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए समझाया गया।


             उपस्थित सभी लोगों ने पुलिस टीम द्वारा चलाए जा रहे निजात अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिसमे उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियो व ग्रामीणजनों द्वारा निजात अभियान-जिला पुलिस राजनांदगांव के संबंध में इस अभियान का एक हिस्सा बनने ओर नशामुक्ति हेतु इस सार्थक प्रयास पर सतत् जागरूक रहकर सकारात्मक रूप से इसको अनुसरण करने की बात कहते हुए इस निजात अभियान की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। साथ ही निजात अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु लगातार सभी जगह लोग आगे आकर वालपेंटिंग ओर फ्लैक्स लगाने की बात रखे है जिसका कार्य सुचारू रूप से जारी है।


Pages