सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
मुंगेली // कृषि विभाग के उपसंचालक डी. के. व्यौहार ने आज बताया कि जिले को रबी सत्र 2021-22 हेतु मेसर्स सुपर एजेंसी पड़ाव चैंक मुंगेली को बिल्हा रेक प्वाइंट से कृषक भारती कोआॅपरेटिव लिमिटेड कम्पनी का 22 टन यूरिया प्राप्त हुई है। डीस्पेच नम्बर प्राप्त होने के पश्चात उर्वरक निरीक्षक की उपस्थिति में रासायनिक उर्वरक यूरिया का वितरण कृषकों को निर्धारित दर पर किया जा रहा है। उन्होंने आगामी दिनों में कृषकों को यूरिया खाद के संबंध में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने की जानकारी दी है।