अभाविप ने फूंका तमिलनाडु के सीएम का पुतला, कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Friday, February 18, 2022

अभाविप ने फूंका तमिलनाडु के सीएम का पुतला, कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग.... देखिए खास खबर

सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट

लावण्या को न्याय दिलाने शहर में एसएनजी कॉलेज के सामने किया प्रदर्शन



मुंगेली-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शुक्रवार को मुंगेली शहर के एसएनजी कॉलेज के सामने कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग को लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पुतला दहन किया।अभाविप जिले के सहसंयोजक धर्मेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि तमिलनाडु सरकार का लावण्या के मामले में व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण हैं।शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज करना व उन्हें गलत मुकदमे में फंसाना तमिलनाडु सरकार की नीयत को दर्शाता है अभाविप के कार्यकर्ता इन दमनकारी नीतियों से घबराने वाले नहीं हैं हम लावण्या के लिए न्याय की मांग को बल देते रहेंगे, अभाविप की मुंगेली नगर मंत्री टार्जन बंजारन ने कहा कि लावण्या के न्याय का आवाज देश के कोने कोने से निकल कर आ रही है देश भर की शिक्षण संस्थानों में छात्र लड़ाई लड़ रहे हैं यह लड़ाई एक छात्र की ना होकर देश भर के सभी छात्र छात्राओं की है यदि हमारे कार्यकर्ताओं को नहीं छोड़ा गया तो यह प्रदर्शन देशभर में जारी रहेगा, इस बीच श्रवण चेलकर राकेश ठाकुर, शिवा, कोमल शर्मा, रानू पटेल ,माया पात्रे,आदि उपस्थित रहे।


Pages