सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
मुंगेली // जिला प्रशासन द्वारा जिले में 18 वर्ष व 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण के शत्-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति हेतु तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। जिले में 18 वर्ष व 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के अब तक 07 लाख 81 हजार 481 नागरिकों को कोरोना वायरस(कोविड-19) का टीका लगाया जा चुका है। इनमें से 04 लाख 84 हजार 808 को प्रथम डोज और 02 लाख 96 हजार 673 को द्वितीय डोज का टीका लगाया जा चुका है। कलेक्टर अजीत वसंत ने बताया कि नए वेरियंट ओमिक्राॅन संक्रमण के दृष्टिगत इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए संभावित उपाय अमल में लाया जा रहा है। इसी कड़ी में 18 वर्ष व 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के द्वितीय डोज के लिए शेष बचे नागरिकों के टीकाकरण हेतु 23 फरवरी को एक दिवसीय टीकाकरण अभियान का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर वसंत ने अपील की है कि ऐसे नागरिक जो कोरोना का प्रथम डोज का टीका लगवा चुके हंै तथा उनके टीकाकरण की अवधि पूर्ण हो गई है, वे 23 फरवरी 2022 को आयोजित टीकाकरण अभियान में शामिल होकर द्वितीय डोज का टीका अवश्य लगवाएं।