राज्यपाल उइके ने हरिहर क्षेत्र केदार (मदकू) परिसर में रोपित किया पीपल के पौधे .... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Wednesday, February 16, 2022

राज्यपाल उइके ने हरिहर क्षेत्र केदार (मदकू) परिसर में रोपित किया पीपल के पौधे .... देखिए खास खबर

 सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट



   मुंगेली // प्रदेश की राज्यपाल अनुसुईया उईके आज माघ पूर्णिमा के अवसर पर जिले के पथरिया विकासखंड के शिवनाथ नदी के तट पर स्थित ग्राम मदकूदीप में हरिहर क्षेत्र केदार (मदकू) परिसर में पीपल के पौधे रोपित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आॅक्सीजन देने वाले पीपल के पौधे रोपित करने पर उन्हें खुशी का अहसास हो रही है। उन्होंने आम लोगों को भी आॅक्सीजन देने वाली पीपल के पौधे लगाने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के विधायक धरम लाल कौशिक, मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुन्नूलाल मोहले, कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक डी आर. आंचला, संयुक्त कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी दशरथ सिंह राजपूत सहित गणमान्य नागरिक आदि मौजूद थे।



Pages