सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
मुंगेली // प्रदेश की राज्यपाल अनुसुईया उईके आज माघ पूर्णिमा के अवसर पर जिले के पथरिया विकासखंड के शिवनाथ नदी के तट पर स्थित ग्राम मदकूदीप पहुंचे। उन्होंने वहां हरिहर क्षेत्र केदार (मदकू) परिसर स्थित प्राचीन अष्टभुजी गणेश जी की मूर्ति की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने वहां पुरातत्विक पाषाण मूर्ति और रामाश्रय कुटिया का भी अवलोकन किया और मदकूदीप के धार्मिक एवं पुरातत्विक महत्व के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के विधायक धरम लाल कौशिक, मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुन्नूलाल मोहले, सहित गणमान्य नागरिक आदि मौजूद थे।