ग्राम अंडा में दूषित पानी पीने से दो दर्जन से अधिक ग्रामीण हुए बीमार ,एक मृत... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Tuesday, September 28, 2021

ग्राम अंडा में दूषित पानी पीने से दो दर्जन से अधिक ग्रामीण हुए बीमार ,एक मृत... देखिए खास खबर

 ग्राम अंडा में दूषित पानी पीने से दो दर्जन से अधिक ग्रामीण हुए बीमार ,एक मृत



मुंगेली ब्यूरो चीफ फलित जांगड़े की रिपोर्ट




 पथरिया - विकास खंड के ग्राम पंचायत अंडा में दूषित पानी पीने से दर्जनों ग्रामीणों के बीमार होने एवं एक व्यक्ति की मृत्यु होने की घटना सामने आई है मिली जानकारी।अनुसार शनिवार को शाम 8 बजे अचानक कुछ ग्रामीणों को उल्टी और दस्त की शिकायत हुई तभी ग्रामीणों को पता चला कि ग्राम में इसी तरह की समस्या 20 से 25 और ग्रामीणो को भी हो रही तब ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी जिस पर पथरिया एसडीएम प्रिया गोयल ने तत्काल बीएमओ ए.आर बंजारे को  स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्राम अंडा में भेजने को निर्देशित किया जिसके बाद । स्वास्थ्य विभाग की टीम रात 8 बजे गाँव पहुचकर इलाज प्रारंभ किये और आवश्यक दवाइयां ग्रामीणों को वितरित की गई  शनिवार रात को ही लगभग  20 से 30 ग्रामीण उल्टी दस्त की शिकायत पर हॉस्पिटल में भरती हो चुके थे इसी बीच रात 9 बजे के करीब ग्रामीण प्रमोद कौशिक पिता बेदराम कौशिक उम्र 26 वर्ष की मृत्यु हास्पिटल ले जाते वक्त रास्ते मे हो जाने की खबर आई जिससे ग्रामीणों के बीच भय का वातावरण बनने लगा जिसे देखते हुए  दूसरे दिन रविवार को एसडीएम प्रिया गोयल  गाँव पहुची और स्वास्थ्य विभाग का एक  शिविर लगाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया साथ ही ग्राम भ्रमण कर ग्रामीणों को सावधानी बरतने साफ पानी उबालकर कर पीने की समझाइस दी एसडीएम ने ग्रामीणों।से मिलकर कोई भी समस्या होने पर डॉक्टर को दिखाने की सलाह ग्रामीणों को।दी ।। वही उल्टी दस्त की शिकायत वाले मरीजो का इलाज सीएचसी सरगांव , पीएचसी रामबोड एवं निजी हास्पिटल में जारी रहा है रविवार शाम एक मरीज को बिलासपुर रेफर करने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिया गया शेष मरीज खतरे से बाहर बताए गए है ।वही मुंगेली के जिला चिकित्सा अधिकारी त्रिलोकी नाथ महिंगलेश्वर गाँव मे लगे स्वास्थ्य विभाग के शिविर का निरीक्षण कर डॉक्टरों को आपात स्थिति से निपटने  आवश्यक दिशानिर्देश दिए साथ ही हास्पिटल में भरती मरीजों से मिलकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी।ली।


पाइपलाइन से दूषित पानी सप्लाई बना कारण- ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत अंडा में पानी टँकी से पाइपलाइन के माध्यम से गाँव मे पीने का पानी सप्लाई किया जाता है पिछले दिनों से गांव में बिछे पाइपलाइन जगह से टूटा हुआ है जिसमे से गंदा दूषित पानी घरों तक गया जिसका सेवन करने से ग्रामीणों के बीमार होने की आशंका जताई गई है । पथरिया बीएमओ डॉ एआर बंजारे ने बताया कि पानी टँकी के पास कई खेत है जिसमे कीटनाशक दवाइयां , एवं अन्य खाद का छिड़काव हुआ है कीटनाशक के जल के स्रोत में मिलने की भी आशंका बनी हुई है उन्होंने बताया कि जिस युवक की मृत्यु हुई है वह शनिवार को अपने खेतों में कीटनाशक का छिड़काव करके घर आया और बीमार पड़ा वही गाँव मे ही उसने दवाइयां लेकर उसका सेवन भी किया था । ग्राम के पानी की जांच के लिए सैम्पल लिया गया है उसका रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट होगा ।बीएमओ एआर बंजारे ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है बीमार ग्रामीण भी खतरे से बाहर है वही ग्रामीणों को।क्लोरीन , ओआरएस पैकेट , के साथ आवश्यक दवाइयों का वितरण किया जा चुका है ।


छोटी लापरवाही से हो सकता है बड़ी दुर्घटना- ग्राम पंचायतों में पाइप लाइन से पानी सप्लाई की जा रही है लेकिन पाइप लाइन के टूट फुट के मरमत पर पंचायत द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा जबकि पीएचई विभाग द्वारा मरम्मत के लिए सालाना राशि भी दिया जाता है वही ग्राम पंचायत अपने स्तर पर भी  मरम्मत कराने अधिकृत है उनके पास पेयजल के लिए पर्याप्त राशि भी रहती है पर इस ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा ।


Pages