सागौन लकड़ी के दरवाजे से भरी टाटा सूमो वाहन तखतपुर पुलिस ने किया जप्त।
बिलासपुर से देव चरण जोशी की रिपोर्ट
तखतपुर - सागौन लकड़ी से बनी दरवाजा अवैध रूप तस्करी करने वाला युवक को तखतपुर पुलिस ने पकड़ा जहां वाहन चालक का नाम संतन उर्फ गोलू खांडे पिता खांडे उम्र 35 साल निवासी सोनबंधा बताया गया जिसमें 04 नग सागौन लकड़ी से बनी दरवाजा का फ्रेम और 03 नग सागौन लकड़ी से बनी डबल डोर दरवाजा साथ ही 01 नग सागौन लकड़ी से बनी सिंगल डोर दरवाजा जप्त किया गया जहां चार पहिया वाहन टाटा सूमो cg क्रमांक 04 h 1592 गाड़ी को जप्त कर कर विवेचना में लिया गया वही पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 26.09.2021 को सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति सागौन लकड़ी से बनी समान परिवहन कर रहा है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, sdop कोटा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी तखतपुर के नेतृत्व में ग्राम बीजा के पास वाहन टाटा सूमो cg 04 h 1592 को घेराबंदी कर पकड़ा गया है, जिसमे सागौन लकड़ी से बनी दरवाजा व फ्रेम को वाहन टाटा सूमो सहित धारा 102 crpc के तहत जप्त कर, वन विभाग को उचित कार्यवाही हेतु सौपी गयी है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज, आरक्षक तरुण केसरवानी, आकाश निषाद, का विशेष भूमिका रहा।

