अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र के व्यवस्थापित ग्रामीणों की समस्यों को प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के साथ निराकृत करने के निर्देश .... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Monday, September 27, 2021

अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र के व्यवस्थापित ग्रामीणों की समस्यों को प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के साथ निराकृत करने के निर्देश .... देखिए खास खबर


अचानकमार टाइगर रिजर्व  के क्षेत्र के व्यवस्थापित ग्रामीणों की समस्यों को प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के साथ निराकृत करने के निर्देश 



बालिका आश्रम  और छात्रावासों का होगा औंचक निरीक्षण 



संचालन में लापरवाही पाये जाने पर होगी कड़ी कार्यवाही 



समय सीमा की बैठक सम्पन्न     


मुंगेली ब्यूरो चीफ फलित जांगड़े की रिपोर्ट


मुंगेली //  कलेक्टर अजीत वसंत ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होने जिले में विकास और निर्माण कार्यो की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर वसंत ने कहा है कि शासन द्वारा अचानकमार टाइगर रिजर्व (एटीआर) क्षेत्र के अंतर्गत जिले के ग्राम जल्दा, साम्हरधसान, बहावुड, बोकरा कच्छार और बाकल को व्यवस्थापित किया गया है। उन्होने विस्थापित इन गांवो में ग्रामीणों को उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं यथा पानी, बिजली, सड़क, स्वस्थ्य आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की और व्यवस्थापित ग्रामीणों की समस्यों को प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के साथ निराकृत करने के निर्देश दिये। इसी तरह उन्होने आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित बालक एवं बालिका आश्रम तथा छात्रावासों में उपलब्ध सुविधाओं और सुरक्षा के संबंध में की गई व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। उन्होने कहा कि बालिका आश्रम और छात्रावासों का औंचक निरीक्षण किया जाएगा। बालिका आश्रम तथा छात्रावासों के संचालन में लापरवाही पाये जाने पर संबंधितों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होने बालिका आश्रम तथा छात्रावासों के औंचक निरीक्षण के लिए जिला  स्तरीय महिला अधिकारी को नामांकित करने और तीन दिवस के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त को निर्देश दिये। इसी तरह उन्होने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की और जिला शिक्षा अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये। 

बैठक में कलेक्टर वसंत ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य केंद्रो का संचालन किया जा रहा है। स्वास्थ्य केंद्रो के संचालन में किसी भी प्रकार के लापरवाही और उदासीनता क्षम्य नहीं होगी। इस संबंध में उन्होने मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. त्रिलोकी नाथ महिंग्लेश्वर को कड़े और सख्त निर्देश दिये। उन्होने नगरीय क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में एक-एक इंच भूमि का बड़ा महत्व होता है। इस हेतु नगरीय क्षेेत्रों की भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस संबंध में उन्होने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये। इसी क्रम में उन्होने अविवादित नामांतरण, सीमांकन और बटवारा के प्रकरणों की समीक्षा की और उन्होने  लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर वसंत ने राज्य शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना की प्रगति की समीक्षा की और गोठान समिति तथा महिला स्व सहायता समूहो को की गई भुगतान के संबंध में जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिये। इसी तरह उन्होने जाति प्रमाण पत्र की प्रगति, गोठानों एवं चारागाहों में सोलर पंप तथा फेसिंग की स्थापना, बारदानों की एकत्रीकरण, 102 महतारी एक्सप्रेस और 108 एम्बुलेंस के संचालन के संबंध में जानकारी प्राप्त की और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर जिले के पुलिस अधीक्षक डी. आर आंचला, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनील सोनी, अपर कलेक्टर राजेश नशीने, संयुक्त कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल, सभी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। 


Pages