एबीवीपी ने जेपी मिश्र कॉलेज में शिक्षक की कमी को लेकर दिया ज्ञापन
मुंगेली ब्यूरो चीफ फलित जांगड़े की रिपोर्ट
मुंगेली - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मुंगेली इकाई के द्वारा जेपी मिश्र साइंस महाविद्यालय में बीसीए के छात्र छात्राओं को होने वाली विभिन्न समस्याओं के लिए प्राचार्य महोदया को ज्ञापन दिया गया इस ज्ञापन में बीसीए के छात्र छात्राओं को क्लास रूम उपलब्ध ना होने एवं शिक्षक की भी कमियों को भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा प्राचार्य महोदया को अवगत कराया गया जिसके उपरांत प्राचार्य महोदया ने यह आश्वासन दीया की जल्द से जल्द छात्र छात्राओं को जो शिक्षक की कमी हो रही है उसके लिए यूनिवर्सिटी से बात करके इसके निराकरण का प्रयास किया जाएगा और क्लास रूम की भी व्यवस्था कुछ दिनों में की जाएगी ऐसा आश्वासन ज्ञापन के बाद प्राप्त हुआ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जोकि विभिन्न मुद्दों को लेकर कॉलेज एवं स्कूलों में जाकर उनके समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करती है आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यार्थी परिषद के जिले के सह संयोजक धर्मेंद्र चतुर्वेदी जी,नगर मंत्री टार्जन बंजारा जी जिले के संगठन मंत्री तुषार देवांगन जी मुंगेली नगर के उपाध्यक्ष श्रवण चेलकर सुखसागर जांगड़े प्रदीप जांगड़े अंकुर सिंह परिहार राजकुमार जोशी एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

