विश्व हृदय दिवस 29 सितम्बर को
मुंगेली ब्यूरो चीफ फलित जांगड़े की रिपोर्ट
मुंगेली // राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित गैर संचारी रोग प्रकोष्ठ जिला (एन.सी.डी) अंतर्गत 29 सितम्बर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान जिला स्तर पर जिला चिकित्सालय में निःशुल्क हृदय स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन प्रातः 09 बजे से दोपहर 02 बजे तक किया जाएगा। शिविर में विशेषज्ञ, चिकित्सा अधिकारी एवं परामर्शदाता आदि के द्वारा हृदय रोग से संबंधित जांच, उपचार एवं परामर्श दिया जाएगा। इसी तरह विकासखण्ड स्तर पर समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों में भी स्वास्थ्य कार्यक्रर्ताओं द्वारा हृदय रोग से संबंधित जांच, उपचार एवं परामर्श दी जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अधिक से अधिक लोगों को शिविर में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
उल्लेखनीय है कि विश्व हृदय दिवस की थीम के अनुरूप हृदय रोगों, उनकी रोकथाम और उनके वैश्विक प्रभाव के बारे में जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विश्य हृदय दिवस का आयोजन किया जा रहा है।
