बूथ सेक्टर और जोन कमेटी के पुनर्गठन के संबंध में डिंडौरी कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित किया गया
मुंगेली ब्यूरो चीफ फलित जांगड़े की रिपोर्ट
मुंगेली जिले के लोरमी विधानसभा अंतर्गत डिण्डौरी में आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डिंडौरी द्वारा बूथ सेक्टर और जोन कमेटी के पुनर्गठन के संबंध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ जनों का महत्वपूर्ण बैठक आयोजित किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सागर सिंह बैस ने वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गमछा एवं श्रीफल से सम्मान कर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में बूथ स्तर पर पूरी ताकत के साथ कांग्रेस पार्टी के लिए पूरी ईमानदारी से काम करने के लिए संकल्पित किया। इस दौरान लोरमी विधानसभा बूथ प्रभारी आत्मासिंह क्षत्रिय, लेखनी चंद्राकर, मायारानी सिंह, लखन कश्यप, पुरुषोत्तम मार्को, खुशबू वैष्णव, सविता पाठक, जाकिर हुसैन, खेम सिंह, मनोज सोनकर, फूलचंद घृतलहरे, नागेश गुप्ता, रेशम लहरे, शीतला जायसवाल, पप्पू लुनिया, प्रकाश वैष्णव, सोहन वर्मा, रामनिहोरा कश्यप, कृष्णा यादव, दुर्जन जायसवाल, राकेश केशरवानी, दोदल यादव, कौशल जायसवाल, विजय पाटले लाला दिवाकर सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
