*कलेक्टर के आदेश की अवहेलना- ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी नहीं बैठते मुख्यालय में किसान हो रहे परेशान*
पथरिया से देव चरण जोशी की रिपोर्ट
*पथरिया* - कृषि विभाग ने ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र के किसानों को खेती में सहयोग एवं नवीन तकनीक के बारे जानकारी देने आरईओ की नियुक्ति की है। वहीं आमजन के सहोलियत के लिए जिला कलेक्टर मुंगेली ने निर्देशित किया है कि सभी ग्रामीण कृषि अधिकारियों को सप्ताह में दो दिन मंगलवार व सोमवार संबंधित मुख्यालय में बैठना है,लेकिन कृषि विभाग के आरईओ अपने ग्राम मुख्यालय में नहीं दिखते जिससे कलेक्टर की मंशा सफल होते नहीं दिख रहा और यही कारण है कि किसानो को सही समय पर आवश्यक जानकारियां नही मिल पा रही और किसान अपने परम्परागत तरीके से ही खेती करने पर मजबूर है। जबकि शासन ने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती किसानी कार्य करने एवं उसमें आने वाले समस्याओं व फसल में आने वाली बीमारियों को दूर करने आवश्यक मार्गदर्शन की मंशा से लगभग सभी गावों के लिए ग्रामीण कृषि अधिकारी की नियुक्ति कर उन्हें पर्याप्त वेतन भी दे रही ताकि किसानों को सारी सुविधाएं उपलब्ध हो सके । वहीं इस मामले में संबंधित विकासखंड कृषि विस्तार अधिकारी आर.बी.साहू से जानकारी ली गई जिस पर उनके द्वारा गोलमोल जवाब देते नजर आये। इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि कृषि ग्रामीण अधिकारियों को विकासखंड कृषि अधिकारी का श्रेय मिल रहा है,जिसके चलते क्षेत्र के आरईओ कलेक्टर के आदेश का भी पालन नहीं कर रहें हैं। और मुख्यालय से निरंतर गायब रहते हैं, एक ओर जहाँ शासन किसानों के हित के लिए करोड़ों की लागत से विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित कर रही है। वहीं सही क्रियान्वयन नहीं होने व क्षेत्रीय अधिकारी व कर्मचारियों के लापरवाह रवैये के चलते महत्वाकांक्षी योजनाएं दम तोड़ देती है।
*ग्रामीणों की जुबानी-*
ग्रामीणों से कृषि ग्रामीण अधिकारी के संबंध में पुछे जाने पर क्षेत्र के किसानों ने आक्रोश व्यक्त करते बताया कि आरईओ मुख्यालय में नहीं बैठते वहीं महिने में एक दो बार ही मुख्यालय आते हैं,जो अधिकतर किसान मितान के कृषि केन्द्र से ही लौट जाते हैं। जिसके चलते समय पर जानकारी व सुविधाएं नहीं मिल पाती जिससे किसान शासन की योजनाओं से वंचित रह जाते हैं।
*मुख्यालय ही गायब* - विकासखंड कृषि मुख्यालय से ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के ग्रामीण मुख्यालय स्थान की सूची उपलब्ध कराई गई थी। जहाँ जाकर देखा तो मुख्यालय स्थान की जगह किसी का दुकान तो किसी का मकान मिला वहीं कुछ मकान मालिकों ने कहा हमने अपना मकान किसी विभाग के मुख्यालय के लिए नहीं दिया है। वहीं कुछ ग्रामीणों ने बताया कि महिने में एक दो दिन ही दर्शन देतें हैं।
*सप्ताह में दो दिन मुख्यालय में बैठने कलेक्टर ने किया है निर्देशित*
मुंगेली कलेक्टर प्रशासनिक कार्यप्रणाली में तेजी लाने व आमजन के सहज पहुंच बनाने पटवारी,रोजगार सहायक,ग्राम सचिव,कृषि ग्रामीण अधिकारियों को सप्ताह में दो दिन सोमवार व मंगलवार को मुख्यालय बैठने आदेशित किया गया है।
*जिला कृषि अधिकारी* - डी के ब्यौहार
कलेक्टर सर का सख्त आदेश है कि आरईओ ग्राम सचिवालय के दिन गांव में उपस्थित रहना है।



