मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में राजनैतिक दलों की बैठक 30 सितंबर को
मुंगेली ब्यूरो चीफ फलित जांगड़े की रिपोर्ट
मुंगेली // भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में राजनैतिक दलों की बैठक 30 सितम्बर को शाम 04 बजे जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में 1500 से अधिक वाले मतदान केन्द्रों का प्रस्ताव, भवन परिवर्तन संबंधी प्रस्ताव, स्थान परिवर्तन संबंधी प्रस्ताव, मतदान केन्द्रों का नाम परिवर्तन आदि के संबंध में चर्चा की जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सागर सिंह जिला अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, शैलेष पाठक भारतीय जनता पार्टी, नोबिल नवरंग जिला अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी, श्री पवन शर्मा प्रभारी जिला सचिव भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी जिला शाखा मुंगेली, रवि बनर्जी प्रभारी जिला सचिव भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी (माक्र्सवादी) जिला शाखा मुंगेली, डाॅ. शैलेश कुमार सागर जिला अध्यक्ष राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जिला शाखा मुंगेली और अरूण जागड़े जिला अध्यक्ष जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को वे स्वयं अथवा उनके प्रतिनिधि को बैठक में शामिल होने का आग्रह किया है।
