तालाब में डुबने से दो मासूमों की मौत पुलिस ने मर्ग कायम कर परिजनों को सौंपा शव.......
रिपोर्टर देवचरण जोशी
मुंगेली -पथरिया थानाक्षेत्र अंतर्गत के ग्राम चन्दरगढ़ी में दो मासूम की तालाब में डूबने से मौत गांव में मचा शोक की लहर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक सूरज पिता परमेश्वर लोधी चार वर्ष व कु.अंशु पिता परमेश्वर लोधी छः वर्ष दोनों बच्चे एक ही घर से है जोकि सुबह करिब 11बजे गांव के ही तीली तालाब में नहाने गई थी। जहां तलाब में डूबने से दोनों बच्चों को पथरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों के द्वारा दोनों बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया तथा वही पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
बताया जा रहा है कि परिजन पलायन करने बाहर कमाने खाने गया हुआ था जो कि माहभर पहले गांव में निवास कर रहें थे बताया जा रहा था की। मृतक बच्चे दोनों सगे भाई-बहन है और हाल ही मां प्रेगनेंट हैं जिसकी जच्चा बच्चा कराने, बाहर कमाने खाने गए थे वहां गांव आए हुए हैं। इधर यह हादसा होने से परिवार में दुखों का पहाड़ पुट पड़ा है।